Advertisement

June महीने में इंद्रधनुष के आकार में दिखेंगे पांच ग्रह और चंद्रमा, नंगी आंख से भी देख सकेंगे आप

Sky & Telescope Photos: नौ में से पांच ग्रह जून के महीने में एक लाइन में देखे जा सकेंगे. अच्छी बात यह है कि इन ग्रहों को नंगी आंखों से देखा जा सकेगा.

June महीने में इंद्रधनुष के आकार में दिखेंगे पांच ग्रह और चंद्रमा, नंगी आंख से भी देख सकेंगे आप

फोटो क्रेडिट: Sky & Telescope

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: जून महीने के आखिर में एक खास घटना होने जा रही है. बुध (Mercury), शुक्र (Venus), मंगल (Mars), बृहस्पति (Jupiter) और शनि (Saturn) अपने सही क्रम में देखे जाएंगे. यह घटना बेहद दुर्लभ है. Sky & Telescope के मुताबिक, जून के आखिर में होने वाली यह घटना सूर्योदय से ठीक पहले होगी.

वैज्ञानिकों के मुताबिक, दो या तीन ग्रहों का एक साथ एक लाइन में आ जाना काफी सामान्य है लेकिन पांच ग्रहों का सही क्रम में देखा जाना दुर्लभ है. रिपोर्ट के मुताबिक, रात खत्म होते समय ये ग्रह- बुध, शुक्र, मंगल, बृहस्पति और शनि ठीक इसी क्रम में पूरब से दक्षिण की ओर दिखेंगे. बता दें कि यही क्रम सूर्य से उनकी दूरी का भी है. 

यह भी पढ़ें- Iraq में मिले 3400 साल पुराने शहर के अवशेष, घड़ों में रखी चिट्ठियों ने शोधकर्ताओं को किया हैरान 

नंगी आंखों से देखे जा सकेंगे पांचों ग्रह
बताया गया है कि बुध ग्रह को जून की शुरुआत में देखा जाना आसान नहीं होगा. इसके लिए लोगों को दूरबीन का इस्तेमाल करना होगा. जैसे-जैसे जून का महीना आगे बढ़ेगा बुध ग्रह की ऊंचाई बढ़ती जाएगी और यह साफ नज़र आने लगेगा. इससे पहले ऐसी घटना दिसंबर 2004 में हुई थी. हालांकि, इस बार बुध और शनि के बीच की दूरी पिछली बार की तुलना में कम होगी और नंगी आंखों से भी पांचों ग्रहों को देखा जा सकेगा.

यह भी पढ़ें- America Firing: फिलाडेल्फिया में फायरिंग में 3 लोगों की मौत, पुलिस ने आरोपी को मारी गोली 

Sky & Telescope के मुताबिक, जून महीने की शुरुआती दिनों से ही ये ग्रह लाइन में आने लगेंगे लेकिन 24 जून को इन्हें सबसे अच्छी तरह से और साफ-साफ देखा जा सकेगा. लगभग एक घंटे तक इन ग्रहों की स्थिति ऐसी रहेगी कि इन्हें अच्छे से देखा जा सकेगा. सुबह जब सूरज निकलेगा तो उसकी रोशनी से इन ग्रहों को और साफ देखा जा सकेगा.

कैसे देख सकते हैं आप?
वैज्ञानिकों का मानना है कि यह घटना इतनी दुर्लभ है कि बहुत सारे लोग इसकी ओर आकर्षित हो रहे हैं. अगर आप भी ऐसी ऐतिहासिक घटना के साक्षी बनना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको सूर्योदय से पहले उठना होगा. 24 मई के अलावा भी जून महीने के बाकी दिनों में यह घटना देखी जा सकती है. नंगी आंखों से कोई ग्रह कम दिखे तो आप दूरबीन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Vladimir Putin ने पश्चिमी देशों को दी धमकी- यूक्रेन को लंबी दूरी के रॉकेट दिए तो कर देंगे हमला

दक्षिण और पूरब की दिशा में यानी जिस तरफ से सूर्योदय होता है, उस दिशा में आप देखेंगे तो आपको ये ग्रह पूरब में नीचे की ओर से लेकर दक्षिण में ऊंचाई की ओर दिखेंगे. इसका मतलब यह है कि बुध ग्रह पूरब में सबसे नीचे होगा. एक और मजेदार बात यह है कि शुक्र और मंगल ग्रह के बीच चंद्रमा को भी देखा जा सकेगा.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement