Advertisement

लोकसभा में राहुल गांधी के बोलने पर हंगामा, क्या सदन में मुझे बोलने देंगे- राहुल गांधी, लोकसभा में विपक्ष का भारी हंगामा | लेम्बोर्गिनी हादसे पर पुलिस कमिश्नर का बयान, 'कानून सबके लिए बराबर, सख्त कार्रवाई करेंगे', पहले पता नहीं था गाड़ी कौन चला रहा था-कमिश्नर, लेम्बोर्गिनी को सीज कर दिया गया है- कमिश्नर, पहले अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुई थी FIR, कानपुर- लेम्बोर्गिनी हादसे से जुड़ी बड़ी खबर, FIR में शिवम मिश्रा का नाम जोड़ा गया | लोग हमारी संख्या को लेकर चिंतित क्यों- शौकत, हिंदू भी 4 नहीं, 14 बच्चे पैदा करें- शौकत अली, आज से हमारा नारा, हम दो हमारे दो दर्जन- शौकत, जो शादी नहीं करते, वही लोग सलाह देते हैं- शौकत, AIMIM नेता शौकत अली का विवादित बयान

China Restaurant Fire: चीन के लियाओयांग में फेमस रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 22 लोगों की मौत, कई घायल

Fire In China: राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने रेस्टोरेंट में आग लगने की घटना को एक गंभीर चूक बताया है. उन्होंने अधिकारियों को जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.

Latest News
China Restaurant Fire: चीन के लियाओयांग में फेमस रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 22 लोगों की मौत, कई घायल

restaurant fire in china

Add DNA as a Preferred Source

चीन के लियाओनिंग प्रांत में बड़ा हादसा हुआ है. यहां के एक फेमस रेस्टोरेंट में भीषण आग (Fire) लग गई. इस हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई है, जबकि आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. हादसा उस वक्त हुआ जब रेस्टोरेंट में लोग लंच करने के लिए जुटे थे. कई घंटे के बाद दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया.

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, हादसा लियाओयांग शहर के एक आवासीय क्षेत्र में हुआ. यहां एक फेमस रेस्टोरेंट में लंच की तैयारियां चल रही थी. लोग लंच करने रेस्टोरेंट में जुट रहे थे, तभी दोपहर करीब 12:25 बजे अचानक रेस्टोरेंट में आग लगी. आग इतनी भयानक लगी की कि थोड़ी देर में पूरे बिल्डिंग को चपेट में ले लिया. रिपोर्ट के मुताबिक, 22 झुलसकर मर गए.

राष्ट्रपति जिनपिंग ने दिए जांच के आदेश
राष्ट्रपति शी जिनपिंग ((Xi Jinping) ने आग लगने की घटना को एक गंभीर चूक बताया है. उन्होंने अधिकारियों से घायलों का उपचार कराने और आग लगने के कारण का शीघ्र पता लगाने के लिए कहा है. साथ ही जिम्मेदार लोगों को कठोर कार्रवाई करने का आदेश दिया है.

रेस्टोरेंट से उठ रहीं आग की लपटें
इस घटना का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें रेस्टोरेंट में आग की लपटें उठती दिखाई दे रही हैं. साथ की दुकानों के साथ-साथ दर्जनों वाहन भी इसकी चपेट में आ गए. रेस्टोरेंट से दुआं का गुब्बार उठ रहा है. 

लिओनिंग की प्रांतीय सत्तारूढ़ पार्टी समिति के सचिव हाओ पेंग ने कहा कि घटनास्थल पर 22 दमकल गाड़ियां और 85 अग्निशमन कर्मी तैनात किए गए थे. हाओ ने कहा कि बचाव कार्य पूरा हो चुका है. सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया है. उन्होंने कहा कि घायलों में कुछ की हालत गंभीर है.

यह भी पढ़ें: Pahalgam Attack : पहलगाम हमले को अंजाम देने वाले 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' की कुंडली, मोडस ऑपरेंडी उड़ा देगी होश!

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement