Advertisement

जीसस क्राइस्ट को भी मिल गया ब्लू टिक, फर्जी वेरिफाइड अकाउंट से मचा बवाल, Twitter ने रोका वेरिफिकेशन प्रोसेस!

Twitter Verified Scheme: पैसे देकर फर्जी ट्विटर खातों को वेरिफाई करवाने की खबरें आने के बाद ट्विटर ने अपनी वेरिफिकेशन प्रक्रिया को कुछ देशों में रोका.

जीसस क्राइस्ट को भी मिल गया ब्लू टिक, फर्जी वेरिफाइड अकाउंट से मचा बवाल, Twitter ने रोका वेरिफिकेशन प्रोसेस!

8 डॉलर में मिल रहा है ब्लू टिक

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: ट्विटर पर 8 डॉलर देकर ब्लू टिक (Twitter Blue Tick) देने की योजना ने बवाल मचा दिया है. हालात ऐसे हैं कि फर्जी अकाउंट बनाकर भी लोग ब्लू टिक ले ले रहे हैं. ऐसा ही एक मामला सामने आया है कि जिसमें जीसस क्राइस्ट नाम के ट्विटर अकाउंट (Twitter Account) को भी ब्लू टिक मिल गया. ऐसे ही कई और अकाउंट सामने आने के बाद ट्विटर ने ब्लू टिक देने की प्रक्रिया रोक दी है. रिपोर्ट के मुताबिक, जिन देशों में ट्विटर ब्लू (Twitter Blue) के तहत ब्लू टिक देना शुरू किया गया था, वहां फिलहाल तो ब्लू टिक नहीं दिए जा रहे हैं. ट्विटर ने यह नया प्लान iOS यूजर्स के लिए शुरू किया था. 

टेक वेबसाइटों की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्विटर ब्लू टैब पर क्लिक करने पर मैसेज आ रहा है, 'रुचि दिखाने के लिए धन्यवाद! आपके देश में ट्विटर ब्लू जल्द ही वापस आएगा. कृपया कुछ देर बार फिर से चेक करें.' कहा जा रहा है कि कुछ लोगों ने 8 डॉलर देकर बड़े ब्रैंड और सेलिब्रिटीज़ के नाम पर भी ट्विटर अकाउंट बना लिए हैं और उन्हें बाकायदा वेरिफाई भी करवा लिया है. इससे, असली और नकली अकाउंट्स को पहचानने में दिक्कत हो रही है.

यह भी पढ़ें- ट्विटर स्टाफ को एलन मस्क का पहला ईमेल, 40 घंटे करना होगा काम

फर्जी वेरिफाइड खातों की आ गई बाढ़
ट्विटर पर डोनाल्ड ट्रंप, सुपर मारियो, और जीसस क्राइस्ट तक के नाम से फर्जी अकाउंट बना लिए गए और उन्हें ब्लू टिक भी मिल गया. इस तरह के मामले सामने आने के बाद खुद एलन मस्क को आगे आना पड़ा. एलन मस्क ने ट्वीट करके कहा, 'अगर कोई भी ट्विटर अकाउंट किसी दूसरे के नाम पर फर्जी अकाउंट बनाता है तो उसे डिसेबल कर दिया जाएगा. अगर ऐसा करना ही है तो बताएं कि वह आपका पैरोडी अकाउंट है.'

यह भी पढ़ें- मस्क के हाथों में आते ही ट्विटर की बदली तकदीर, 55 फीसदी बढ़ा ग्लोबल मार्केट शेयर

ट्विटर ने फर्जी खातों से असली खातों की पहचान को सुरक्षित रखने के लिए 'Official' स्टेटस के साथ ग्रे टिक भी शुरू किया था. हालांकि, इसे कुछ ही देर में वापस ले लिया गया. भारत में भी कई बड़े नेताओं समेत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अकाउंट पर भी 'Official' टैग कुछ देर के लिए दिखाया दिया था.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement