Advertisement

इथियोपिया में सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ी, अब तक 71 लोगों ने गंवाई जान

इस साल 13 अप्रैल को इथियोपिया के ओरोमिया में भी एक सड़क दुर्घटना हुई थी, जिसमें 15 से ज्यादा लोग मारे गए थे. इस देश में खराब सड़कें, लापरवाह से ड्राइविंग ऐसे हादसे कराती है.

Latest News
इथियोपिया में सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ी, अब तक 71 लोगों ने गंवाई जान

Ethiopia road accident

Add DNA as a Preferred Source

इथियोपिया में सड़क हादसे में मारे गए लोगों की संख्या बढ़ गई है. इस हादसे में अब तक 71 लोगों की मौत हो चुकी है. सिदामा इलाके में रविवार को यात्रियों से भरा एक ट्रक पुल से नीचे नदी में गिर गया था. ट्रक में सवार लोग बोन से बेन्सा एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था. मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं. जबकि इस हादसे में घायल कुछ लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

बोना जनरल अस्पताल के चिकित्सा निदेशक लेम्मा लैगाइड ने बताया कि हादसे के बाद 64 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी. जबकि अन्य लोगों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा. उन्होंने बताया कि जिन मरीजों को गहन देखभाल की जरूरत थी, उन्हें एक बड़े अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है. 

पहले भी हुआ भीषण हादसा
इथियोपिया में प्रति व्यक्ति कारों की संख्या कम होने के बावजूद, खराब सड़कों, लापरवाह ड्राइविंग, गलत तरीके से ड्राइविंग लाइसेंस देने की प्रणाली और सुरक्षा नियमों का सही से पालन न होने के कारण घातक सड़क दुर्घटनाएं अक्सर होती हैं. स्थानीय मीडिया के अनुसार, इससे पहले 26 सितंबर को दक्षिणी इथियोपिया में एक सड़क दुर्घटना में 28 लोग मारे गए थे.

इस साल 13 अप्रैल को इथियोपिया के मध्य क्षेत्र ओरोमिया में एक सड़क दुर्घटना में कम से कम 15 लोग मारे गए. ओरोमिया क्षेत्र में पश्चिम अरसी जोन पुलिस विभाग के अधिकारी केमल अमन ने बताया कि यह सड़क दुर्घटना तब हुई, जब एक बस सामने से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई. 

इथियोपिया सरकार ने इस साल 28 फरवरी को बताया था कि पिछले छह महीनों में इथियोपिया में यातायात दुर्घटनाओं में कम से कम 1,358 लोग मारे गए थे. 8 जुलाई 2023 से शुरू हुए 2023-2024 इथियोपियाई वित्तीय वर्ष के पहले छह महीने में मृतकों के अलावा 2,672 लोग सड़क दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से घायल हुए थे. इससे देश को 1.9 अरब इथियोपियाई बिर (लगभग 3.3 करोड़ डॉलर) से अधिक का नुकसान हुआ था.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement