Advertisement

'मैं अब बर्दाशत नहीं कर सकता', Trump के इस बिल पर भड़के Elon Musk, व्हाइट हाउस से बाहर निकाले जाते ही बन गए ट्रंप विरोधी

टेस्ला सीईओ एलन मस्क ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए टैक्स और खर्च बिल पर करारा हमला बोला है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि 'माफ कीजिए, लेकिन मैं अब और बर्दाश्त नहीं कर सकता.'

Latest News
'मैं अब बर्दाशत नहीं कर सकता', Trump के इस बिल पर भड़के Elon Musk, व्हाइट हाउस से बाहर निकाले जाते ही बन गए ट्रंप विरोधी

ट्विटर पर होने वाली है डोनाल्ड ट्रंप की वापसी

Add DNA as a Preferred Source

अरबपति एलन मस्क ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए टैक्स और खर्च बिल पर करारा हमला बोला है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि 'माफ कीजिए, लेकिन मैं अब और बर्दाश्त नहीं कर सकता.' बता दें कि मंगलवार को, ट्रंप प्रशासन में अपना पद छोड़ने के कुछ ही दिनों बाद, एलन मस्क ने वन बिग ब्यूटीफुल बिल के नाम से जाने जाने वाले कानून के खिलाफ एक करारा हमला बोला. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस बिल को घाटा बढ़ाने वाला बताया है. 

ट्रंप के बिल पर बरसे Elon Musk 

अरबपति कारोबारी और टेक्नोलॉजी जगत के दिग्गज Elon Musk ने ट्रंप प्रशासन के नए टैक्स और खर्च विधेयक (tax-and-spending bill) पर भड़क उठे. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  X पर पोस्ट कर बिल को 'बेहद घिनौना' बताते हुए कहा कि ये बिल घाटे को बढ़ा देगा. उन्होंने लिखा, 'माफ कीजिए, लेकिन मैं अब और बर्दाश्त नहीं कर सकता.' ये कांग्रेस का खर्च से भरा, बेतुका और शर्मनाक बिल है. जिन लोगों ने इसके पक्ष में मतदान किया है, उन्हें खुद पर शर्म आनी चाहिए. क्योंकि वे जानते हैं कि उन्होंने गलत किया.'

ये भी पढ़ें-Ukraine का फिर बड़ा धमाका, रूस के सबसे बड़े ब्रिज को उड़ाया, पानी के अंदर लगाया 1100 KG विस्फोटक

मस्क ने बिल को घाटा बढ़ाने वाला बताया

मस्क ने आगाह किया कि ये विधेयक अमेरिका के पहले से ही विशाल बजट घाटे को बढ़ाकर 2.5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचा देगा, जिससे देश पर अस्थिर कर्ज का बोझ बढ़ जाएगा. 

ट्रंप की टीम से अलग हुए मस्क

बता दें कि कुछ ही दिन पहले एलन मस्क ने 'गवर्नमेंट एफिशिएंसी विभाग' (DOGE) के चीफ के पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसकी जिम्मेदारी थी संघीय खर्च को कम करना. उन्होंने इस विवादित विधेयक से खुद को स्पष्ट रूप से अलग कर लिया है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement