Advertisement

क्या एलन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप के बीच फिर बढ़ी नजदीकियां? टेस्ला CEO ने डिलीट की जेफरी एपस्टीन वाली सोशल मीडिया पोस्ट

एलन मस्क ने डोनाल्ड ट्रंप और जेफरी एपस्टीन से जुड़ी अपनी विवादित सोशल मीडिया पोस्ट डिलीट कर दी है, जिससे दोनों के बीच बढ़ती संभावित नजदीकियों की अटकलें तेज हो गई हैं.

Latest News
क्या एलन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप के बीच फिर बढ़ी नजदीकियां? टेस्ला CEO ने डिलीट की जेफरी एपस्टीन वाली सोशल मीडिया पोस्ट

Elon Musk, Donald Trump

Add DNA as a Preferred Source

अमेरिका की राजनीति और तकनीक जगत में इन दिनों एक नई हलचल देखने को मिल रही है. टेस्ला और एक्स (पूर्व ट्विटर) के मालिक एलन मस्क और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच रिश्तों में अचानक बदलाव की अटकलें तेज हो गई हैं. इसकी वजह बनी है मस्क द्वारा हाल ही में की गई एक सोशल मीडिया पोस्ट, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि जेफरी एपस्टीन की सीलबंद फाइलों में ट्रंप का नाम है. हालांकि, मस्क ने वह पोस्ट बाद में डिलीट कर दी, जिससे यह सवाल उठने लगा है कि क्या दोनों के बीच कोई नया समीकरण बन रहा है?

बड़ा बम गिराने का समय आ गया है

पिछले कुछ हफ्तों से एलन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप के बीच सोशल मीडिया पर तीखी नोंकझोंक देखने को मिल रही थी. लेकिन गुरुवार को घटनाक्रम ने एक नया मोड़ ले लिया, जब मस्क ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए दावा किया कि कुख्यात यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन की सीलबंद फाइलों में ट्रंप का नाम भी शामिल है. उन्होंने लिखा, 'वास्तव में बड़ा बम गिराने का समय आ गया है... यही कारण है कि फाइलें सार्वजनिक नहीं की जा रही हैं.' इस पोस्ट को कुछ ही समय बाद डिलीट कर दिया गया.

सच्चाई सामने आ जाएगी

इसके बाद मस्क ने एक और पोस्ट में लिखा, 'इस पोस्ट को भविष्य के लिए चिह्नित करें. सच्चाई सामने आ जाएगी. 'बता दें यह भी पोस्ट बाद में हटा दी गई. इस घटनाक्रम ने राजनीतिक गलियारों और सोशल मीडिया पर नई अटकलों को जन्म दे दिया है. कुछ विश्लेषकों का मानना है कि मस्क द्वारा पोस्ट हटाना डोनाल्ड ट्रंप से किसी संभावित समझौते या रिश्तों में सुधार का संकेत हो सकता है. 


यह भी पढ़ें: Bangladesh Elections: बांग्लादेश में तय हुई चुनाव की तारीख, मोहम्मद यूनुस ने किया बड़ा ऐलान


कई हाई-प्रोफाइल नाम होने की चर्चा

गौरतलब है कि एलन मस्क ने पहले ट्रंप की आलोचना की थी, लेकिन पिछले साल उनके चुनाव अभियान में आर्थिक सहयोग देने की खबरें भी सामने आई थीं. दूसरी ओर, ट्रंप ने हाल में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उन्हें मस्क से बात करने में कोई दिलचस्पी नहीं है. वहीं, एपस्टीन की फाइलें अभी भी न्यायालय के आदेश के चलते सार्वजनिक नहीं की गई हैं, हालांकि इसमें कई हाई-प्रोफाइल नाम होने की चर्चा बरसों से चल रही है. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement