दुनिया
ग्रीस के क्रीट द्वीप के पास 6.3 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके झटकों से पूरी धरती कांप उठी. भूकंप का केंद्र 83 किलोमीटर (51.57 मील) की गहराई पर होने की जानकारी मिली है.
एक बार फिर सुबह-सुबह भूकंप के झटकों से धरती हिल गई. ग्रीस के क्रीट द्वीप (Crete) में भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसका असर मिश्र से लेकर इजरायल तक महसूस किया गया. जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) ने बताया कि बुधवार को ग्रीस के क्रेते द्वीप पर 6.3 तीव्रता का भूकंप आया. GFZ ने बताया कि भूकंप 83 किलोमीटर (51.57 मील) की गहराई पर था. ये भूकंप सुबह-सुबह ही आया. भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोग सहम उठे और अपने घरों से निकलकर बाहर भागने लगे.
स्थानीय अधिकारी और इमरजेंसी टीमें स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही हैं और निवासियों से सतर्क रहने का आग्रह कर रही हैं. राहत की बात ये है कि इस भूकंप में किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है. इसतने तेज भूकंप के झटकों के बाद लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है. भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह 1:51 बजे आया. जानकारी के अनुसार, भूकंप के झटके मिस्र के काहिरा के साथ-साथ इजराइल, लेबनान, तुर्की और जॉर्डन में भी महसूस किए गए.
ये भी पढ़ें-पाकिस्तान एयरफोर्स का 20% ढांचा बर्बाद, कई लड़ाकू विमान स्वाहा, भारत के ऑपरेशन सिंदूर ने PAK में मचाई तबाही
ग्रीस के साथ ही मिस्र के नागरिकों ने भी भूकंप के झटके महसूस किए हैं. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, देश के राष्ट्रीय खगोल विज्ञान और भूभौतिकी अनुसंधान संस्थान ने जानकरी दी है कि भूकंप से किसी के हताहत होने या किसी भी तरह की संपत्ति के नुकसान की कोई जानकारी सामने नहीं आई है. संस्थान का कहना है कि मिस्र के उत्तरी किनारों से 431 किलोमीटर दूर 6.4 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.