दुनिया
फिलीपींस में भारी भूकंप के बाद समुद्र की लहरे उफान पर है. इसके चलते सुनामी आने का खतरा बढ़ गया है. इसको देखते हुए फिलीपींस से लेकर इंडोनेशिया और जापान तक तटीय इलाकों को खाली कराया जा रहा है.
दक्षिण पूर्व एशिया में स्थित फिलीपींस में सोमवार सुबह भूकंप के जोरदार झटके महसूस किये गये. भूकंप की तिव्रता 7.8 के आसपास मापी गई है. इस भूकंप ने फिलीपींस से लेकर इंडोनेशिया के कुछ हिस्सों को हिलाकर रख दिया. वहीं सुनामी की चेतावनी जारी की गई हैं. प्रशासन ने तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने के निर्देश दिये हैं.
पीटीआई के अनुसार, फिलीपींस में सोमवार सुबह करीब साढ़े बजे भूकंप के झटके महसूस हुए. कुछ इलाकों में अफरा तफरी मच गई. देखते ही देखते कई बिल्डिंग जमीदोज हो गई. वही तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है. फिलीपींस के अलावा इंडोनेशिया और जापान में भी सुनामी खतरा बना हुआ है. यही वजह है कि तीनों ही देशों के तटीय इलाकों को खाली करने के आदेश जारी किये गये हैं.
जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेस के अनुसार, भूकंप का केंद्र फिलीपींस के शहर बुरियास से करीब 25 किलोमीटर दूर था. इसकी गहराई करीब 10 किलोमीटर थी. भूकंप इतना तेज था कि कई बिल्डिंग जमीदोज हो गई. भूकंप से प्रभावित इलाकों में भारी नुकसान की आशंका जताई गई है. वहीं भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल 8.2 बताया जा रहा है. हालांकि जर्मन एजेंसी ने इसे 7.8 बताया है.इसके साथ ही सुनामी की चेतावनी जारी की गई है. इसका खतरा खासकर तीटीय इलाकों में हैं. इसी को देखते हुए इंडोनेशिया से लेकर जापान तक में तटीय इलाकों को खाली कराया जा रहा है ताकि सुनामी से किसी भी तरह की जनहानि न हो पाये.
भूकंप के बाद से यहां की बिजली सप्लाई से लेकर फोन लाइन ठप्प हो गई. वहीं इसके बाद समुद्र की लहरे उफान पर हैं. संभावना है कि समुद्र की लहरें 1 मीटर या उससे भी ऊंची उठ सकती हैं. इसी को देखते हुए तटीय इलाकों में खतरा बढ़ गया है. वहीं फिलीपींस के ज्वालामुखी भूकंप संस्थान ने भूकंप के फिर से झटके आन की आशंका जताई है. अक्सर ऐसा देखा जाता है कि जोरदार भूकंप आने के बाद उसके कई आफ्टरशॉक यानी एक के बाद एक भूकंप के कई झटके आने का खतरा बन रहा है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.