दुनिया
एससीओ की विदेश मंत्रियों की बैठक में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पहलगाम आतंकी हमले का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया. उन्होंने कहा कि इस तरह के हमले क्षेत्रीय स्थिरता के लिए बड़ा खतरा हैं.
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को चीन के तियानजिन में हुई शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की विदेश मंत्रियों की बैठक में भारत का पक्ष दमदार तरीके से रखा. उन्होंने हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की सख्त निंदा करते हुए इसे भारत की पर्यटन अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने और सांप्रदायिक तनाव भड़काने की कोशिश बताया. इस मुद्दे को उठाकर जयशंकर ने न सिर्फ पाकिस्तान को घेरा बल्कि चीन के सामने भी आतंकवाद पर सख्त रुख अपनाने का संदेश दिया.
जयशंकर ने अपने संबोधन में स्पष्ट कहा कि एससीओ की स्थापना का मूल उद्देश्य आतंकवाद, अलगाववाद और उग्रवाद से मिलकर मुकाबला करना था. ऐसे में इन खतरों के खिलाफ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में 22 अप्रैल को हुए हमले में 26 निर्दोष लोगों की मौत इस बात का प्रमाण है कि आतंकवादी ताकतें शांति को नुकसान पहुंचाने की साजिश में जुटी हैं. जयशंकर ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद, जिसमें एससीओ के कई सदस्य देश शामिल हैं. उन्होंने आतंकियों के समर्थकों और वित्तीय मदद करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.
यह भी पढ़ें: मुंबई में खुल गया Tesla का पहला शो-रूम, जानिए भारत में कितने में मिलेगी Elon Musk की कंपनी की कार
Participated in the SCO Council of Foreign Ministers Meeting this evening in Tianjin.
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) July 15, 2025
Highlighted that:
➡️ We meet at a time of considerable disorder in the international system. In the last few years, we have seen more conflicts, competition and coercion. Economic… pic.twitter.com/w8XKZ4FLe2
जयशंकर ने कहा कि आज की दुनिया बहुध्रुवीयता की ओर बढ़ रही है, जहां केवल देश ही नहीं बल्कि संगठन भी ग्लोबल मामलों में अहम भूमिका निभा रहे हैं. उन्होंने एससीओ को एक ऐसा समूह बताया जो क्षेत्रीय स्थिरता और विकास में योगदान दे सकता है. अंत में विदेश मंत्री ने एससीओ देशों से आपसी सहयोग और सामूहिक प्रयास बढ़ाने की अपील की. उन्होंने कहा कि अगर हम एकजुट होकर साझा मुद्दों पर काम करें तो दुनिया के हालात को स्थिर करने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.