दुनिया
भारतीय डेलिगेशन के पहुंचने से पहले मॉस्को एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला हुआ. हमले के कारण सांसदों का विमान घंटों आकाश में चक्कर काटता रहा.
भारतीय डेलिगेशन कई देशों की यात्रा पर है और इस दौरान एक डेलिगेशन का नेतृत्व कर रही डीएमके सांसद कनिमोझी रूस के दौरे पर पहुंची है. लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही एक हैरान कर देने वाली घटना हुई. मिली जानकारी के मुताबिक, भारतीय सांसदों वाली प्लेन की लौंडिंग से पहले मॉस्को एयरपोर्ट पर ड्रोन अटैक हुआ. इसी कारण भारतीय सांसदों का प्लेनघंटों हवा में गोल-गोल चक्कर लगाता रहा. ऐसा कहा जा रहा है कि ड्रोन हमले के कारण एयरपोर्ट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था. इस प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई डीएमके सांसद कनिमोझी कर रही हैं.
भारतीय डेलिगेशन का प्लेन लैंड होने से ठीक पहले मॉस्को हवाई अड्डे के निकट ड्रोन हमले के कारण विमान उतर नहीं सका. घटना के बाद घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ान परिचालन कुछ घंटों के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया. हालांकि, कई घंटों के बाद, जिस विमान में भारतीय डेलिगेशन यात्रा कर रहा था, उसे सुरक्षित रूप से लैंड करा लिया गया. रूस ने बताया कि उसे पिछले तीन दिनों में देश भर में कम से कम 485 ड्रोन हमलों का सामना करना पड़ा है. अकेले मॉस्को और इसके आसपास के इलाके में 63 ड्रोन अटैक की कोशिश की गई और आज भारतीय डेलिगेशन के मॉस्को पहंचने से पहले भी यही स्थिति बनी रही.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन द्वारा किए गए ड्रोन हमले के कारण कई घंटों तक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों उड़ानों का संचालन स्थगित करना पड़ा. इसके कारण सांसद कनिमोझी के नेतृत्व वाले डेलिगेशन को उतरने की अनुमति नहीं दी गई. इसके कारण फ्लाइट हवा में ही चक्कर लगाती रही. रूस में भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने हवाई अड्डे पर सर्वदलीय सांसदों के प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया और उन्हें सुरक्षित रूप से उनके होटल तक पहुंचाया.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.