Advertisement

US: 'अमेरिका में केवल महिला और पुरुष, नो थर्ड जेंडर', शपथ लेते ही एक्शन में डोनाल्ड ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप अमरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ले चुके हैं. इसी के साथ ट्रंप ने ऐलान किया है कि अब अमेरिका में केवल दो ही जेंडर होंगे, मेल और फीमेल.

Latest News
US: 'अमेरिका में केवल महिला और पुरुष, नो थर्ड जेंडर', शपथ लेते ही एक्शन में डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

Add DNA as a Preferred Source

20 जनवरी, 2025 को डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली. शपथ लेने के बाद ट्रंप ने कई बड़े ऐलान किए हैं. इस दौरन ट्रंप ने एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि अब अमेरिका में सिर्फ दो ही जेंडर होंगे, मेल और फीमेल. इसी के साथ ट्रंप ने थर्ड जेंजर को खत्म कर दिया है. ट्रंप ने कहा,  आधिकारिक नीति के अनुसार आज से केवल दो लिंग - पुरुष और महिला.

अमेरिका में सिर्फ दो जेंडर
अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पद की शपथ लेने के तुरंत बाद घोषणा की कि वह जल्द ही लिंग विविधता को समाप्त करने वाले एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करेंगे, जिसमें घोषणा की गई कि अमेरिकी में केवल सरकार केवल दो लिंगों - पुरुष और महिला - को मान्यता देगी. अमेरिका में कोई भी थर्ड जेंडर नहीं होगा.

ये भी पढ़ें-'मेरी हत्या करने की हुई कोशिश...' राष्ट्रपति बनने के बाद पहले संबोधन में बोले डोनाल्ड ट्रंप

आपको बता दें कि चुनाव प्रचार के दौरान भी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रांसजेंडर समुदाए के खिलाफ बयान भी दिए थे. ट्रंप ने कहा, "मैं सभी सरकारी सेंसरशिप को तुरंत रोकने और अमेरिका में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को वापस लाने के लिए एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करूंगा. आज से, यह संयुक्त राज्य सरकार की आधिकारिक नीति होगी कि केवल दो लिंग हैं - पुरुष और महिला होंगे.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement