Advertisement

फिर छलका डोनाल्ड ट्रंप का नोबेल न मिलने का दर्द, अब तक इन 4 US प्रेसिडेंट्स को मिल चुका है शांति पुरस्कार!

सालों की कोशिश के बाद भी शांति पुरस्कार नहीं मिल पाने का डोनाल्ड ट्रंप का दर्द गाहे बगाहे छलक जाता है. उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम का क्रेडिट लेते हुए फिर से पोस्ट किया है कि वो चाहे जो कर लें, उन्हें नोबेल पुरस्कार नहीं मिलेगा.

Latest News
फिर छलका डोनाल्ड ट्रंप का नोबेल न मिलने का दर्द, अब तक इन 4 US प्रेसिडेंट्स को मिल चुका है शांति पुरस्कार!

अब तक अमेरिका के चार राष्ट्रपतियों को नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया है. इनमें बराक ओबामा का नाम सबसे लेटेस्ट है.

Add DNA as a Preferred Source

नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिल पाने का दर्द अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप छुपा नहीं पा रहे हैं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर लिखा है कि वो चाहे जो कर लें, उन्हें नोबेल नहीं मिलेगा. उन्होंने ये दावा भी किया है कि मई में भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम उन्होंने ही करवाया था. जबकि भारत ने साफ कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सैन्य वार्ता के बाद युद्ध विराम का फैसला किया गया था, उसमें किसी तीसरे देश की कोई भूमिका नहीं है.

ट्रंप ने लिखा, 'मुझे भारत-पाकिस्तान का युद्ध रोकने के लिए नोबेल नहीं मिलेगा. सर्बिया और कोसोवो की जंग रोकने के लिए नोबेल नहीं मिलेगा. इजिप्ट और इथोपिया के बीच शांति स्थापित करने के लिए नोबेल नहीं मिलेगा और न ही मिडिल ईस्ट में अब्राहम अकॉर्ड्स के लिए नोबेल मिलेगा. मैं चाहे जो करूं मुझे नोबेल नहीं मिलेगा. रूस-यूक्रेन, इजराइल-ईरान के लिए भी नहीं. नतीजा चाहे जो है, जनता को सब पता है और वही मायने रखता है.'

पांचवी बार नोबेल के लिए नॉमिनेट किए गये हैं डोनाल्ड ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप को 2018, 2020, 2021 और 2024 में नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया गया था. हालांकि, चारों ही बार उन्हें पुरस्कार के लिए नहीं चुना गया. 2025 में यूएस रिप्रेजेंटेटिव डैरेल ईसा ने पांचवी बार ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया है. 


ये भी पढ़ें- Trump Iran Plan: डिप्लोमेसी की आड़ में धमाके की तैयारी, क्या है ट्रंप का ईरान प्लान?


इन 4 US Presidents को मिल चुका है नोबेल पुरस्कार

थियोडोर रूसवेल्ट- थियोडोर रूसवेल्ट अमेरिका के पहले राष्ट्रपति थे जिन्हें नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया था. 1906 में उन्हें रूस और जापान के बीच शांति स्थापित करने में उनके योगदान के लिए ये पुरस्कार दिया गया था. उन्होंने दोनों देशों के बीच पोर्ट्समाउथ संधि करवाई थी, जिसके बाद 1904-05 में रूस-जापान युद्ध रुक गया था.

वूडरो विल्सन- अमेरिकी राष्ट्रपति वूडरो विल्सन को प्रथम विश्व युद्ध रुकवाने में उनके योगदान और शांति स्थापित करने के लिए दुनिया का पहला लीग ऑफ नेशन शुरू करने के लिए यह पुरस्कार दिया गया था.

जिमी कार्टर- साल 2002 में अमेरिकी राष्ट्रपति जिमी कार्टर को नोबेल पीस प्राइज़ दिया गया. तब उन्हें राष्ट्रपति का पद छोड़े 21 साल हो चुके थे. उन्हें प्रेसिडेंसी के बाद दुनिया में शांति स्थापित करने की दिशा में किए गए उनके काम के लिए ये सम्मान दिया गया था. उन्होंने द कार्टर सेंटर के माध्यम से उन्होंने ग्लोबल डिसीज़ इरैडिकेशन और चुनावों को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने की दिशा में काम किया. 

बराक ओबामा- ओबामा को साल 2009 में नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया था. उन्हें राष्ट्रपति बनने के सालभर के अंदर ही ये पुरस्कार दिया गया था. उन्हें ये पुरस्कार अंतरराष्ट्रीय डिप्लोमेसी को मजबूत बनाने और लोगों के बीच समन्वय बढ़ाने की दिशा में किए गए उनके काम के लिए दिया गया था.

चार राष्ट्रपतियों के अलावा, अमेरिका के एक पूर्व उपराष्ट्रपति अल गोर को भी नोबेल शांति पुरस्कार दिया जा चुका है. उन्हें यह पुरस्कार साल 2007 में जलवायु परिवर्तन को लेकर किए गए उनके काम के लिए दिया गया था. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement