दुनिया
डोनाल्ड ट्रंप ने मध्य पूर्व में शांति स्थापित करने के लिए ऐतिहासिक अवसर की बात कही. अमेरिका ने गाजा संघर्ष समाप्ति के लिए 21-सूत्रीय प्रस्ताव पेश किया है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मध्य पूर्व में शांति स्थापित करने के एक ऐतिहासिक मौके का संकेत दिया है. उन्होंने कहा कि सभी पक्ष पहली बार किसी बड़े समझौते के लिए तैयार हैं. हालांकि, उन्होंने स्पष्ट नहीं किया कि यह डील किस रूप में आएगी. हालांकि, विदेश मामलों के जानकार मानते हैं कि गाजा को लेकर कुछ बड़ा फैसला हो सकती है. ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब इजरायलऔर हमास के बीच गाजा संघर्ष के बाद बातचीत गतिरोध में है और अमेरिका ने 21-सूत्रीय प्रस्ताव के जरिए मध्य पूर्व में युद्धविराम और स्थिरता की दिशा में कदम बढ़ाया है.
अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा, 'हमारे पास मध्य पूर्व में महानता हासिल करने का वास्तविक मौका है. पहली बार कुछ खास करने के लिए सभी तैयार हैं. हम इसे पूरा करेंगे.' ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब इस महीने की शुरुआत में दोहा पर हुए इजरायली हवाई हमलों के बाद इजरायल और हमास के बीच वार्ता गतिरोध में है.
दरअसल, कुछ दिन पहले ट्रंप ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, 'ऐसा लग रहा है कि गाजा पर हमारा समझौता हो गया है. यह समझौता युद्ध समाप्त करने और बंधकों को सुरक्षित वापस लाने में मदद करेगा.' बताते चलें इजरायल और अमेरिका पर लगातार युद्ध समाप्त करने के लिए अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ रहा है.
यह भी पढ़ें: Trump के सामने आसिम मुनीर ने खोला 'ब्राउन बॉक्स', अमेरिका को सौंप दिया पाकिस्तान का भविष्य?
हाल ही में संयुक्त राष्ट्र महासभा में ट्रंप ने फलस्तीनी राष्ट्र की एकतरफा मान्यता का विरोध करते हुए कहा कि यह हमास को उनके अत्याचारों का ‘इनाम’ देने जैसा होगा. ट्रंप की पहल और प्रस्ताव इस बात का संकेत है कि मध्य पूर्व में शांति स्थापित करने का नया प्रयास शुरू हो सकता है. हालांकि, अभी भी फलस्तीनी राष्ट्र की मान्यता और समझौते की अंतिम रूपरेखा पर विवाद जारी है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.