दुनिया
डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा कि वाशिंगटन डी.सी. के समयनुसार 5 अक्टूबर शाम 6 बजे तक समझौता हो जाना चाहिए. सभी देशों ने इस पर हस्ताक्षर कर दिए हैं.
अमेरिका का राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा पर शांति प्रस्ताव मानने के लिए हमास को दो दिन की डेडलाइन दी है. ट्रंप ने कहा कि हमारे प्रस्ताव को मानने के लिए 5 अक्टूबर शाम 6 बजे तक का वक्त है. अगर ऐसा नहीं किया गया तो हालात बिगड़ जाएंगे और ऐसी कार्रवाई होगी जो दुनिया ने कभी नहीं देखी होगी.
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हमास को इजरायली बंधकों को रिहा करने और युद्धविराम का आखिरी मौका दिया जा रहा है. हमास और इजरायल के बीच बीते 2 साल से युद्ध चल रहा है. इन दो सालों में इजरायल ने गाजा में भारी तबाही मचाई. ट्रंप इस युद्ध को अब रुकवाना चाहते हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति ने 20 पॉइंट्स का एक प्रस्ताव पेश किया है. जिसमें गाजा में किसका शासन रहेगा इसकी रूपरेख भी बताई गई है.
हमास को बताया नरसंहार का जिम्मेदार
ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर पोस्ट में कहा, 'मिडिल ईस्ट में कई वर्षों से हो रही हिंसा और खूनखराबा को बंद करना होगा. हम शांति चाहते हैं. मिडिल ईस्ट में हमास कई सालों से खतरा रहा है. जिसने 7 अक्टूबर 2023 में इजरायल में नरसंहार किया.बच्चों और महिलाओं की हत्या की गई. जवाब में हमास के 25,000 से ज्यादा सैनिक मारे गए. हमास के लोगों को सेना ने घेर रखा है. बस एक आदेश की देर है. सबको ढूंढकर मार दिया जाएगा.
यह भी पढ़ें- भारत झुकेगा नहीं..., अमेरिकी टैरिफ पर पुतिन का बड़ा बयान, PM मोदी को लेकर भी कही अहम बात
ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा कि वाशिंगटन डी.सी. के समयनुसार 5 अक्टूबर शाम 6 बजे तक समझौता हो जाना चाहिए. सभी देशों ने इस पर हस्ताक्षर कर दिए हैं. अगर हमास ने शांति समझौता नहीं माना तो भयावह कार्रवाई की जाएगी.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.