Advertisement

डोनाल्ड ट्रंप की नाटो देशों से अपील, रूस से तेल खरीदना बंद करें, चीन पर 50-100% टैरिफ लगाने की मांग

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने नाटो देशों से रूस से तेल खरीद बंद करने और चीन पर 50-100% टैरिफ लगाने की मांग की. उनका कहना है कि यही कदम रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने में निर्णायक साबित होंगे.

Latest News
डोनाल्ड ट्रंप की नाटो देशों से अपील, रूस से तेल खरीदना बंद करें, चीन पर 50-100% टैरिफ लगाने की मांग

डोनाल्ड ट्रंप (Image- X)

Add DNA as a Preferred Source

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध को रोकने के लिए नाटो सदस्य देशों से कड़े कदम उठाने की अपील की है. उन्होंने शनिवार को जानकारी दी कि इस संबंध में उन्होंने नाटो के सभी सदस्य देशों को पत्र भेजा है. ट्रंप ने साफ किया कि वह रूस पर बड़े प्रतिबंध लगाने को तैयार हैं, लेकिन इसके लिए नाटो देशों का पूरा सहयोग जरूरी है. उनका कहना है कि जब तक सभी देश रूस से तेल की खरीद बंद नहीं करते, तब तक कोई ठोस नतीजा नहीं निकलेगा.

युद्ध समाप्त करने की दिशा में बड़ी पहल

ट्रंप ने अपने पत्र में लिखा कि नाटो की जीत के लिए अब तक जितनी कोशिशें होनी चाहिए थीं, वे नहीं हुईं. कुछ देश अभी भी रूसी तेल खरीद रहे हैं, जिससे रूस के खिलाफ बातचीत और सौदेबाजी की ताकत कमजोर हो रही है. ट्रंप ने इसे चौंकाने वाला कदम बताया और कहा कि जब नाटो एकजुट होकर कार्रवाई करेगा, तभी युद्ध समाप्त करने की दिशा में बड़ी पहल हो सकेगी.

चीन पर 50 से 100 फीसदी तक टैरिफ

इसके साथ ही उन्होंने चीन पर 50 से 100 फीसदी तक टैरिफ लगाने का सुझाव भी दिया. उनका मानना है कि रूस और चीन के बीच गहरी आर्थिक पकड़ है और ऐसे कड़े टैरिफ से चीन की पकड़ कमजोर होगी. ट्रंप ने कहा कि जब यह युद्ध खत्म हो जाएगा, तब ये टैरिफ हटाए जा सकते हैं, लेकिन फिलहाल यह एक मजबूत कदम साबित होगा.


यह भी पढ़ें: क्या है पुतिन की 'सलामी स्लाइसिंग', जिससे दुश्मन को धीरे-धीरे देते हैं मात, अब टारगेट पर Poland?


राष्ट्रपति होते तो यह युद्ध कभी शुरू ही नहीं होता

ट्रंप ने आगे यह भी दावा किया कि अगर वे पहले से राष्ट्रपति होते तो यह युद्ध कभी शुरू ही नहीं होता. बहरहाल, ट्रंप के इस बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय राजनीति में एक नई बहस छिड़ गई है. अब देखना होगा कि नाटो देश उनकी इस अपील पर क्या रुख अपनाते हैं. बताते चलें इस मामले पर पहले भी यूरोप के कुछ देशों पर आरोप लगते रहे हैं कि अमेरिका के मना करने के बाद भी ये देश रूस से तेल खरीद रहे हैं. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement