दुनिया
Donald Trump Tariff on India: डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. ये टैरिफ 1 अगस्त से लागू होगा. टैरिफ का ऐलान करते हुए ट्रंप ने ये बात कही है.
डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. ये टैरिफ 1 अगस्त से लागू होगा. टैरिफ का ऐलान करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- भारत हमारा दोस्त है लेकिन वो सबसे ज्यादा टैरिफ वसूल करता है.
ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर लिखा, 'याद रखें, भार हमारा दोस्त है. लेकिन बीते सालों में हमने आपस में काफी कम बिजनेस किया है. क्योंकि उनके टैरिफ बहुत ज्यादा हाई हैं. दुनिया में सबसे ज्यादा हैं. पूरी दुनिया के मुकाबले भारत ने सबसे ज्यादा मुश्किल ट्रेड बैरियर्स लगाए हुए हैं. इसके साथ ही भारत सबसे ज्यादा मिलिट्री इक्विपमेंट रूस से खरीदता है, वह चीन के साथ-साथ रूस की ऊर्जा का सबसे बड़ा खरीदार है. ये ऐसे वक्त में है जब पूरी दुनिया चाहती है कि रूस यूक्रेन में हमले बंद करे. इसलिए भारत 25 प्रतिशत टैरिफ पे करेगा... 1 अगस्त से. '

एक दिन पहले ही डोनाल्ड ट्रंप ने वॉशिंगटन में कहा था कि अमेरिका भारत पर भारी-भरकम टैरिफ लगा सकता है. जब उनसे इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ‘‘मुझे भी ऐसा लगता है.’’ हालांकि, ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया कि उन्होंने व्यापार के जरिए भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष को रुकवाया. पीएम मोदी को अपना अच्छा दोस्त बताते हुए ट्रंप ने कहा, "उन्होंने मेरे अनुरोध पर पाकिस्तान के साथ ‘युद्ध’ समाप्त कर दिया और यह बहुत अच्छा था. पाकिस्तान ने भी... हमने कई, कई बेहतरीन समझौते किए जिनमें हाल में कंबोडिया के साथ हुआ समझौता भी शामिल है."
25 अगस्त को होगी Trade Deal पर अगली बातचीत
भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर अगली बातचीत के लिए अमेरिकी दल 25 अगस्त को भारत आएगा. इससे पहले दोनों देश डिप्लोमैटिक चैनलों के जरिए व्यापार समझौते के मतभेदों को दूर करने में लगे हुए है. ट्रंप ने भारत (26 प्रतिशत) सहित कई देशों पर लगाए गए शुल्क को एक अगस्त तक के लिए निलंबित कर दिया था.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.