Advertisement

Diwali 2022: 24 अक्टूबर को जश्न मनाएंगे बाइडेन, 21 को आतिशबाजी कर सकते हैं डोनाल्ड ट्रंप

Diwali 2022: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 21 अक्टूबर को दीपवली मनाएंगे. इस कार्यकम में उनकी टीम आतिशबाजी की संभावनाएं भी तलाश रही है.

Diwali 2022: 24 अक्टूबर को जश्न मनाएंगे बाइडेन, 21 को आतिशबाजी कर सकते हैं डोनाल्ड ट्रंप

Joe Biden Diwali

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: दीपावली का त्योहार आने वाला है. भारत सहित पूरी दुनिया के हिंदुओं ने दीपोत्सव मनाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं. अमेरिका में भी इस बार दीपावली को लेकर बहुत ज्यादा उत्सुकता दिखाई दे रही है. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन 24 अक्टूबर को व्हाइट हाउस में दीपावली मनाने वाले हैं जबकि उनसे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 21 अक्टूबर को दीपावली का त्योहार मनाएंगें. डोनाल्ड ट्रंप 21 अक्टूबर को फ्लोरिडा में अपने मार-ए-लागो रिसॉर्ट में दीपावली मनाएंगे.

भारतीय समुदाय के साथ दीपावली मनाएंगे बाइडेन
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन 24 अक्टूबर को इंडियन अमेरिकन कम्युनिटी के प्रमुख लोगों और अपनी सरकार के साथियों के साथ दीपावली का त्योहार मनाएंगे. व्हाइट हाउस में होने वाले इस कार्यक्रम में उनकी पत्नी जिल बाइडेन भी शिरकत करेंगी. दीपावली के इस कार्यक्रम को लेकर व्हाइट हाउस के तरफ से विस्तृत जानकारी दी जाएगी.

पढ़ें- दिवाली पर लग रहा है सूर्य ग्रहण, जानें कैसे होगी फिर गणेश लक्ष्मी की पूजा

ट्रंप कर सकते हैं आतिशबाजी
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए इसबार दीपावली का कार्यक्रम बेहद खास होने वाला है. रिपब्लिकन हिंदू गठबंधन (RHC) ने मंगलवार को बताया कि डोनाल्ड ट्रंप 21 अक्टूबर को अपने मार-ए-लागो रिसॉर्ट में अपने सदस्यों और भारतीय अमेरिकी समुदाय के नेताओं के साथ दीपावाली मनाएंगे. RHC ने बताया कि यह चार घंटे के लिए योजना बनाई जा रही है. उन्होंने यह भी बताया कि 21 तारीख को होने वाले इस कार्यक्रम में ट्रंप की टीम आतिशबाजी की संभावनाएं भी तलाश रही है.

पढ़ें- 1 जनवरी तक पटाखे बैन, दिवाली से पहले केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement