Advertisement

क्या सच में FBI ने बराक ओबामा को गिरफ्तार कर लिया? डोनाल्ड ट्रंप ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- कानून से बड़ा कोई नहीं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की गिरफ्तारी का AI वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा- कानून से बड़ा कोई नहीं है.

क्या सच में FBI ने बराक ओबामा को गिरफ्तार कर लिया? डोनाल्ड ट्रंप ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- कानून से बड़ा कोई नहीं

डोनाल्ड ट्रंप ने एक AI जनरेटेड वीडियो पोस्ट किया है. जिसमें FBI ओबामा के AI अवतार को गिरफ्तार करती दिख रही है.

Add DNA as a Preferred Source

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक AI वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा गिरफ्तार होते दिख रहे हैं. वीडियो के साथ ट्रंप ने लिखा- कानून से बड़ा कोई नहीं है. बता दें कि यह एक AI जनरेटेड वीडियो है, बराक ओबामा सही में गिरफ्तार नहीं हुए हैं. हालांकि इस वीडियो के जरिए डोनाल्ड ट्रंप ये संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं कि कानून का पालन न करने पर राष्ट्रपति भी गिरफ्तार किए जा सकते हैं. इस पोस्ट की सोशल मीडिया पर खूब आलोचना हो रही है. आलोचकों ने इस वीडियो को ग़ैरज़िम्मेदार और भड़काऊ बताया है.

वीडियो में क्या दिख रहा है?

45 सेकंड के इस AI वीडियो में पहले एक मोताज़ दिख रहा है. ये वीडियो बराक ओबामा के AI वीडियो से शुरू होता है जिसमें वो कह रहे हैं- खासकर राष्ट्रपति कानून से ऊपर है. इसके बाद कई नेताओं का स्टेटमेंट दिख रहा है, जिसमें वो कह रहे है- कानून से ऊपर कोई नहीं है. इसके बाद वीडियो में ओवल ऑफिस में ट्रंप और ओबामा के AI अवतार साथ बैठे दिखते हैं. फिर FBI एजेंट्स आते हैं और वो ओबामा के AI अवतार को कुर्सी से उठाकर ज़मीन पर खींचते हैं और उन्हें गिरफ्तार कर लेते हैं. इसके बाद वीडियो में दिखता है कि ओबामा अमेरिकी जेल के कैदियों की यूनिफॉर्म पहनकर सलाखो के पीछे हैं.

तुलसी गैबार्ड का दावा, ओबामा ने खुफ़िया जानकारियों के साथ छेड़छाड़ की

तुलसी गैबार्ड अमेरिका की नैशनल इंटेलिजेंस की डायरेक्टर हैं. उन्होंने दावा किया है कि बराक ओबामा और उनके टॉप इंटेलिजेंस ऑफिशियल्स ने खुफिया जानकारियों के साथ छेड़छाड़ की. उन्होंने 114 पन्नों का दस्तावेज सार्वजनिक किया है. गैबार्ड ने ओबामा प्रशासन पर आरोप लगाया है कि जानकारियों को तोड़-मरोड़कर इस तरीके से पेश किया गया कि उससे लगे कि ट्रंप ने रूस के साथ मिलकर 2016 के राष्ट्रपति चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement