Advertisement

Crime News: पाकिस्तान में 5 दिनों तक बेल्जियम की महिला से दरिंदगी, रेप कर सड़क पर फेंका

पाकिस्तान से हैवानियत की खबर सामने आई है. जहां आरोपियों ने 5 दिन तक एक विदेशी महिला के साथ रेप किया और बाद में उसके हाथ-पैर बांधकर उसे सड़क पर फेंक दिया.

Latest News
Crime News: पाकिस्तान में 5 दिनों तक बेल्जियम की महिला से दरिंदगी, रेप कर सड़क पर फेंका
Add DNA as a Preferred Source

पड़ोसी देश पाकिस्तान से दरिंदगी की खबर सामने आई है. यहां बेल्जियम की एक महिला के साथ 5 दिनों तक रेप किया गया. बता दें कि इसके बाद 14 अगस्त को पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस वाले दिन महिला को आरोपियों ने घायल हालत में सड़क पर फेंक दिया. उसके हाथ पैर बंधे हुए थे. इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. 

पुलिस ने किया रेस्क्यू
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपियों ने रेप के बाद महिला के हाथ बांधकर उसे इस्लामाबाद के G-6 सेक्टर में फेंक दिया था. इसके बाद स्थानीय लोगों ने पीड़िता को देखा और पुलिस को मामले की सूचना दी. पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर महिला को रेस्क्यू किया. फिलहाल महिला को जांच के लिए पॉलीक्लिनिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 


ये भी पढ़ें-'कहीं मेरा हाल भी...', सऊदी क्राउन प्रिंस सलमान ने क्यों जताई हत्या की आशंका?


महिला ने दिया बयान
पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि उसके साथ पांच दिनों तक यौन उत्पीड़न किया गया. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पहले आरोपियों ने उसे बंधक बना कर रखा और बाद में 5 दिनों तक लगातार उसके साथ रेप किया. बयान के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और एक आरोपी को अरेस्ट कर लिया है. फिलहाल महिला को मेडिकल जांच के लिए पॉलीक्लिनिक अस्पताल भेजा गया है. जांच के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement