Advertisement

Imran Khan: 4 नवंबर को पाकिस्तान में कुछ बड़ा होने वाला है? ऑडियो लीक होने से बढ़ी गृहयुद्ध की आशंका 

पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) के करीबी का ऑडियो वायरल हो रहा है. इसमें हथियार जमा करने को कहा जा रहा है.  

Imran Khan: 4 नवंबर को पाकिस्तान में कुछ बड़ा होने वाला है? ऑडियो लीक होने से बढ़ी गृहयुद्ध की आशंका 

पाकिस्तान में विरोध प्रदर्शन लगातार जारी हैं.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः पाकिस्तान में पिछले कुछ दिनों से हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं. सत्ता संघर्ष के बीच दावा किया जा रहा है कि 4 नवंबर को पाकिस्तान में बड़ा हमला हो सकता है. इसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) से भी जोड़े जा रहे हैं. इमरान खान के एक करीबी अमीन गंडापुर का ऑडियो सामने आया है. इस ऑडियो में 4 नवंबर को हथियार का इंतजाम करने को कहा गया है. इसके अलावा लोगों को भी जमा होने को कहा जा रहा है. इसके बाद गृहयुद्ध की अटकलें बढ़ गई है. 

वायरल ऑडियो में पूछा जा रहा है कि क्या आपके पास बंदूकें हैं? सामने से जवाब आता है कि बहुत हैं. फिर पूछा जाता है कि बंदे कितने हैं, इसका जवाब मिलता है कि जितने चाहिए उतने का इंतजाम हो जाएगा. बताया जा रहा कि इसमें एक आवाज इमरान के करीबी और पीटीआई नेता अली अमीन की है. इस ऑडियो के सामने आने के बाद पाकिस्तान के गृहमंत्री राना सनाउल्लाह ने आरोप लगाते हुए कहा कि इमरान खान पाकिस्तान में खून की नदियां बहाना चाहते हैं.

ये भी पढ़ेंः PM मोदी आज पहुंचे सकते हैं मोरबी, पुल हादसे के बाद रोड शो किया रद्द

सेना विरोधी बयान के बाद बैकफुट पर इमरान
इमरान खान ने पिछले दिनों सेना के विरोध में बयान दिया था. जिसके बाद वह सभी के निशाने पर आ गए थे. चारों ओर आलोचना के बाद इमरान बैकफुट पर नजर आ रहे हैं. रविवार को कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा, सेना की संगठनात्मक आलोचना करने का उद्देश्य उसे नुकसान पहुंचाना नहीं था. हमारी पार्टी चाहती है कि पाकिस्तानी सेना पहले से ज्यादा मजबूत हो. उन्होंने आगे कहा कि उनके द्वारा अब तक सेना की आलोचना रचनात्मक रही है. इमरान खान ने कहा, मैं चाहता हूं कि हमारी सेना मजबूत हो, क्योंकि हमें एक मजबूत सेना की जरूरत है. उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि उनके द्वारा की गई आलोचना को गलत तरीके से समझा जा रहा है.  

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement