Advertisement

5000 किमी दूर डॉक्टर फिर भी हो गई सर्जरी, रोबोट ने कर दिया कमाल

आज के समय में टेक्नोलॉजी हर क्षेत्र में अपने पैर पसार रही है. ताजा मामला चीन का है जहां पर रोबोट की मदद से 5000 किमी दूर से चिकित्सकों ने सर्जरी की है.

Latest News
5000 किमी दूर डॉक्टर फिर भी हो गई सर्जरी, रोबोट ने कर दिया कमाल
Add DNA as a Preferred Source

आज के समय में चिकित्सा में अधिकतर मशीनों का इस्तमाल किया जाता है. इस सेक्टर में रोबोट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस भी जमकर पैर पसार रहा है. हाल ही में चीन से एक ऐसा मामला सामने आया है जो आपको हैरान कर देगा. यहां पर एक डाक्टरों की टीम ने 5000 किलोमीटर होते हुए भी मरीज का ऑपरेशन कर दिया है. 

है न चौंकाने वाली बात, आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या था. दरअसल China में एक मरीज की सर्जरी डॉक्टरों ने 5000 हजार किलोमीटर दूर से रोबोट की मदद से की है. इस मामले में चिकित्सकों ने मरीज के फेफड़े से ट्यूमर को निकाला है. इसमें रोबोट की मदद ली गई और ये ऑपरेशन सफल भी हो गया. 


यह भी पढ़ें: हिमाचल में 3 दिन में चौथी बार फटा बादल, उत्तराखंड में 6,900 लोग बचाए


चीन के शंघाई चेस्ट हॉस्पिटल में सर्जन ने अपने साथियों की मदद से एक रिमोट ऑपरेशन किया है. जब ये ऑपरेशन किया गया तब मरीज और सर्जिकल रोबोट झिंजियांग के कशगर में मौजूद थे, और सर्जन शंघाई में थे. दोनों के बीच करीब 5 हजार किमी की दूरी है. 

13 जुलाई को रोबोट की मदद से हुए इस ऑपरेशन को डॉक्टर Luo Qingquan ने लीड किया था. शंघाई डेली की रिपोर्ट के मुताबिक, China का ये पहला हॉस्पिटल है जहां पर रोबोट की मदद से सर्जरी की गई है. रोबोट सर्जरी के साथ ही शंघाई चेस्ट हॉस्पिटल रोबोट टेक्नोलॉजी में रिसर्च और डेवलपमेंट कर रहा है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement