Advertisement

China बाज नहीं  आ रहा अपनी हरकतों से, पैगोंग झील के किनारे बना रहा आधुनिक बंकर

China Pangong Lake: चीन अपनी चालाकियों से बाज आता नहीं दिख रहा है. चीन की सेना पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग झील के आसपास अपनी सक्रियता फिर से बढ़ा दी है. 

Latest News
China बाज नहीं  आ रहा अपनी हरकतों से, पैगोंग झील के किनारे बना रहा आधुनिक बंकर

पैंगोंग लेक के पास चीन बना रहा बंकर

Add DNA as a Preferred Source

चीन (China) सीमा के पास अपनी सैन्य ताकत बढ़ाने के मंसूबों से पीछे हटता नहीं दिख रहा है. लद्दाख से सटे पैगोंग लेक के पास चीन की सेना फिर से सक्रिय है. इस इलाके में चीन पहले ही अपना सैन्य बेस बना चुका है. खबर है कि चीन की सेना (China Army) यहीं पर अपना अंडरग्राउंड बंकर बनाने का भी काम कर रहा है. इसके पीछे चीन की सोच है कि इन बंकर का इस्तेमाल जरूरत के वक्त ईंधन बनाने से लेकर हथियारों और बख्तरबंद वाहनों को सुरक्षित रखने के लिए भी किया जा सकता है. 

सैटेलाइट तस्वीरों से सामने आई चीन की चालाकी 
हालिया सैटेलाइट तस्वीरों से चीन की चालाकी दुनिया के सामने आ गई है. सैटेलाइट तस्वीरों से नजर आ रहा है कि चीन पैंगोंग त्सो के पास आधुनिक बंकर बनाने का काम कर रहा है. साथ ही, इस इलाके के गांवों के आसपास भी अपनी स्थिति मजबूत करने में जुटा है.इसमें रोड निर्माण, हथियारों के आवागमन के लिए भारी वाहनों के परिचालन की व्यवस्था भी शामिल है. 


यह भी पढ़ें: Russia-Ukraine War के बीच PM Modi का रूस दौरा, पुतिन के साथ इस मुद्दे पर होगी बात  


चीन जहां बंकर बना रहा है वह जगह 2020 के संघर्ष बिंदु से सिर्फ 17 किलोमीटर ही दूर है. चीन की सोच इन बैरकों के दोहरे इस्तेमाल की है. इसके लिए चीन ने सैन्य गांवों के आसपास अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है.

2020 से भारत और चीन के बीच है तनाव 
चीन और भारत के बीच सीमा पर तनाव साल 2020 से ही चल रहा है. पैंगोंग झील के एक तरफ भारत और दूसरी तरफ चीन की फौज है.  भारत और चीन के बीच जारी गतिरोध को खत्म करने के लिए सैन्य स्तर पर कई दफे बातचीत हो चुकी है. गतिरोध खत्म करने की कोशिश जारी है, लेकिन इसके बाद भी चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. 


यह भी पढ़ें: TMC सांसद Mahua Moitra की मुश्किलें बढ़ीं, अब एक नए मामले में दर्ज हुआ मुकदमा  


सीमा से दूर अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए चीन मालदीव में भी लगातार अपनी सक्रियता बढ़ाने पर जोर दे रहा है. मालदीव और भारत के बीच मोहम्मद मुइज्जू के राष्ट्रपति बनने के बाद से अस्वाभाविक तनाव बढ़ गया है. ऐतिहासिक तौर पर मालदीव और भारत के संबंध बेहद प्रगाढ़ रहे हैं, लेकिन अब चीन ने अपनी पैठ बनाने की कोशिश मालदीव में भी शुरू कर दी है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement