दुनिया
हमेशा चीन के दम पर भारत को आंख दिखाने वाले पाकिस्तान इस डिफेंस एक्पो को लेकर काफी उत्साहित नजर आ है.
डीएनए हिंदी: चीन अपने निकटतम सहयोगी पाकिस्तान के डिफेंस एस्पो में अपने देश में बनाए घातक हथियारों और रक्षा उपकरों का प्रदर्शन कर रहा है. डिफेंस एक्सो में ड्रोन और एंटी-ड्रोन सिस्टम सहित कई उन्नत हथियारों और उपकरणों का प्रदर्शन किया रहा है. विश्लेषकों का मानना है कि दोनों देशों का रक्षा सहयोग भारत के खिलाफ एक नई चाल है. अपने शक्ति प्रदर्शन के लिए डिफेंस एक्पो के 11वें सेशन के दौरान पाकिस्तान के कराची में "चाइना डिफेंस" प्रतिनिधिमंडल के तहत सात चीनी रक्षा व्यापार कंपनियों ने भाग ले रही हैं.
इस डिफेंस एस्पो में विंग लूंग सीरीज के ड्रोन, सीएच सीरीज के ड्रोन, WJ-700 ड्रोन के साथ-साथ रक्षा प्रणाली, वीटी4 मेन युद्धक टैंक, एसआर5 मल्टीपल लॉन्च रॉकेट सिस्टम, वाईएलसी-2ई मल्टी-रोल रडार, एक कमांड इनफॉर्मेशन सिस्टम और नेविगेशन सिस्टम शामिल है.
ये भी पढ़ें - G20 Summit: बाली में पीएम मोदी की डिनर पॉलिटिक्स, जिनपिंग से हाथ मिलाया, बात नहीं की
हमेशा चीन के दम पर भारत को आंख दिखाने वाले पाकिस्तान इस डिफेंस एक्पो को लेकर काफी उत्साहित नजर आ है. पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने इस एक्सो के उद्घाटन समारोह में भाग लिया और चीनी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की. पाकिस्तानी रक्षा अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि चीन के सैन्य उपकरण और तकनीक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध हैं.
ये भी पढ़ें - रूस ने यूक्रेन में दागी 100 मिसाइलें, पोलैंड पर भी गिरी मिसाइल, NATO ने बुलाई आपात बैठक
पाकिस्तान, चीन के साथ रक्षा सहयोग काफी अहम मान रहा है, ताकि वह अपने पड़ोसी मुल्क हिंदुस्तान को आंख दिखा सके.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर