Advertisement

'न पत्नियां खरीदकर लाओ, न डेटिंग-शादी करो', बांग्लादेश को लेकर चीन का अलर्ट, जारी की एडवाइजरी

बांग्लादेश में एक बार फिर राजनीतिक संकट गहराता जा रहा है. आंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस और बांगलादेशी सेना के बीच कुछ मद्दों को लेकर बात नहीं बन रही है. इसी बीच बांग्लादेश को लेकर चीन ने एडवाइजरी जारी की है.

Latest News
'न पत्नियां खरीदकर लाओ, न डेटिंग-शादी करो', बांग्लादेश को लेकर चीन का अलर्ट, जारी की एडवाइजरी
Add DNA as a Preferred Source

बांग्लादेश में इस समय राजनीतिक अस्थिरता चल रही है. बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद शेख हसीना ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था और फिर आंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस ने वहां की कमान संभाली. फिलहाल बांग्लादेशी सेना के और मोहम्मद यूनुस के बीच कुछ मुद्दों को लकर अनबन चल रही है. ऐसे में मोहम्मद यूनुस ने अपने पद से इस्तीफा देने की बात कही है. इसी बीच बांग्लादेश में चीन के दूतावास ने अपने नागरिकों को लेकर एडवाइजरी जारी की है.  

चीन ने जारी की एडवाइजरी 

बांग्लादेश में चीन के दूतावास ने चीनी नागरिकों को हिदायत दी है कि वे किसी विदेशी शख्स से शादी करने के लिए संबंधित कानून का सख्ती से पालन करें. बांग्लादेश के पुरुष या महिला से शादी करने के लिए मैचमेकिंग कराने वाले अवैध एजेंट्स से सावधान रहें और वीडियो प्लेटफॉर्म पर सीमापार डेटिंग कंटेंट से भ्रमित न हों. दूतावास ने चीन के नागरिकों को चेताते हुए कहा कि वे विदेशी पत्नी खरीदने से बचें और चीन के नागरिक बांग्लादेश में शादी करने से पहले दो बार सोचें. चीनी दूतावास ने रविवार देर रात एक रिमाइंडर जारी किया कि बांग्लादेश में चीनी दूतावास ने अपने नागरिकों से कहा है कि वे 'विदेशी पत्नी खरीदने' की गलत सोच को पूरी तरह छोड़ दें.

ये भी पढ़ें-Bangladesh: बांग्लादेश के आंतरिम सरकार प्रमुख मोहम्मद यूनूस ने क्यों दी इस्तीफा देने की धमकी, क्या फिर से होगा तख्तापलट?

ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, चीनी दूतावास ने आगे कहा कि 'किसी को भी विदेशी शादी के लिए दलाली करने की इजाजत नहीं है. सोशल मीडिया और शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म पर चल रहे क्रॉस-बॉर्डर रोमांस जैसे कंटेंट के बहकावे में आकर वैध शादियों या मानव तस्करी जैसे मामलों में फंस सकते हैं. इससे आर्थिक और व्यक्तिगत दोनों तरह का नुकसान हो सकता है.

मानव तस्करी के मामले 

अगर कोई मानव तस्करी के मामले में पकड़ा जाता है, तो उसके लिए उस पर सख्त कार्रवाई हो सकती है, क्योंकि बांग्लादेश सरकार मानव तस्करी के मामलों में नर्मी नहीं बरतती है. ऐसे मामले में 7 साल की सजा के अलावा, भारी जुर्माना भी लगाया जा सकता है. इसके अलावा, चीनी नागरिकों को इस तरह की धोखाधड़ी या स्कैम का शिकार होने पर चीन के सार्वजनिक सुरक्षा प्राधिकरणों को रिपोर्ट करने को कहा गया है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement