Advertisement

Donald Trump Capitol Hill Violence: हिंसा में शामिल होना चाहते थे डोनाल्ड ट्रंप, पूर्व सहकर्मी ने दी गवाही 

Capitol Hill Violence: अमेरिका में वाइट हाउस की पूर्व सहयोगी ने कैपिटल हिल हिंसा को लेकर महत्वपूर्ण गवाही दी है. कैसिडी हचिंसन ने कहा है कि हिंसा के दौरान जब सीक्रेट सर्विस ट्रंप को कैपिटल हिल नहीं ले गई तो उन्होंने एजेंट पर गुस्से में हमला भी किया था. ट्रंप के चुनाव हारने के बाद उनके समर्थकों ने कैपिटल हिल पर हमला कर दिया था. 

Donald Trump Capitol Hill Violence: हिंसा में शामिल होना चाहते थे डोनाल्ड ट्रंप, पूर्व सहकर्मी ने दी गवाही 

फाइल फोटो

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: अमेरिका में चुनाव हारने के बाद ट्रंप समर्थकों ने कैपिटल हिल पर हमला बोल दिया था. इस घटना की दुनिया भर में पुरजोर निंदा की गई थी. ट्रंप के आलोचकों ने हमले के लिए समर्थकों को उकसाने का आरोप भी लगाया था. हालांकि, ट्रंप हमेशा इससे इनकार करते रहे हैं. अब व्हाइट हाउस की पूर्व कर्मचारी ने इस मामले में गवाही दी है. गवाही के बाद पूर्व राष्ट्रपति पर गंभीर आरोप लग रहे हैं. 

Cassidy Hutchinson ने दी गवाही 
व्हाइट हाउस के पूर्व चीफ ऑफ स्टाफ मार्क मीडोज के सहयोगी कैसिडी हचिंसन ने महत्वपूर्ण गवाही दी है. गवाही में उन्होंने कहा है कि हिंसा के दौरान डोनाल्ड ट्रंप कैपिटल हिल जाना चाहते थे. सीक्रेट सर्विस ने उन्हें वहां जाने से रोका था और इसके बाद ट्रंप आग बबूला हो गए थे. 

हचिंसन ने यह भी कहा है कि नाराज ट्रंप ने एजेंट पर हमला कर दिया था. इस हिंसा की जांच के लिए हाउस कमेटी ने जांच से जुड़ी जन सुनवाई आयोजित की थी. इस खुलासे के बाद ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. 

यह भी पढ़ें: नूपुर शर्मा विवाद के बाद पीएम मोदी का यूएई में भव्य स्वागत, मोदी-कूटनीति की दिखी सफलता

भीड़ के साथ हमले में शामिल होना चाहते थे ट्रंप 
व्हाइट हाउस की पूर्व स्टाफ का कहना है कि पूर्व राष्ट्रपति कैपिटल हिल पर मार्च करने वाली भीड़ में खुद शामिल होना चाहते थे और इसके लिए उन्होंने बहुत आतुरता दिखाई थी. उन्होंने अपने सीक्रेट सर्विस लिमोसिन ड्राइवर की जगह खुद स्टीयरिंग व्हील पर कब्जा करने की कोशिश की थी. 

इसके बाद जब एजेंट ने उन्हें रोका तो नाराज ट्रंप ने उसके गले पर हमला किया था. बता दें कि ट्रंप लगातार दावा करते रहे हैं कि राष्ट्रपति चुनावों में धांधली की गई है और उन्हें साजिश के तहत हराया गया है. 

यह भी पढ़ें: वाराणसी के कफलिंक से लेकर कश्मीरी कालीन, देखें पीएम ने G-7 समिट में किसे क्या तोहफा दिया  

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement