Advertisement

Canada US Tension: अमेरिका और कनाडा के रिश्तों में भारी तनाव, PM मार्क कार्नी ने पुराने रिश्ते खत्म होने का कर दिया ऐलान

Canada US Tension: कनाडा और अमेरिका के रिश्ते अस्वाभाविक रूप से तनाव के चरम स्तर तक पहुंच गए हैं. कनाडा के पीएम मार्क कार्नी ने भी पुराने रिश्तों के खत्म होने का ऐलान कर दिया है.

Latest News
Canada US Tension: अमेरिका और कनाडा के रिश्तों में भारी तनाव, PM मार्क कार्नी ने पुराने रिश्ते खत्म होने का कर दिया ऐलान

कनाडा और अमेरिका के रिश्तों में पड़ी दरार

Add DNA as a Preferred Source

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की टैरिफ नीतियों की वजह से पड़ोसी देशों मेक्सिको और कनाडा के साथ रिश्तों में तनाव का दौर शुरू हो गया है. कनाडा के मौजूदा प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने भी अमेरिका के साथ बदलते रिश्तों की पुष्टि करते हुए ट्रंप को चेतावनी दी है. उन्होंने दो टूक अंदाज में कहा है कि पुराने रिश्तों का दौर खत्म हो गया है. उन्होंने कहा कि अमेरिका और कनाडा ऐतिहासिक साझेदार रहे हैं, लेकिन पुराने दौर के उन गहरे रिश्तों का वक्त अब खत्म हो चुका है. बता दें कि पूर्व पीएम जस्टिन ट्रूडो ने भी टैरिफ नीति की आलोचना करते हुए कहा था कि कनाडा इसका जवाब देना जानता है.

कनाडा के ऑटो उद्योग को लग सकता है बड़ा झटका 

अब ऐसा लग रहा है कि चीन के साथ डोनाल्ड ट्रंप को अपने दोनो पड़ोसी देशों की चुनौतियों से भी बड़े पैमाने पर निपटना होगा. राष्ट्रपति ट्रंप के अमेरिका में वाहन आयात पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने के फैसले को कनाडा के पीएम ने अन्यायपूर्ण बताया है. उन्होंने कहा कि यह मुक्त व्यापार समझौते का उल्लंघन है. अमेरिका के इस फैसले से कनाडा का ऑटो उद्योग बुरी तरह से प्रभावित है. इसमें 5 लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार मिला है. हालांकि, टैरिफ लगाने के इस फैसले से खुद अमेरिकी लोगों को भी बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. कनाडा और मेक्सिको से मिलने वाला सामान सस्ता होता है, लेकिन अब इनकी कीमतें बढ़ेंगी जिससे आम खरीदारों की जेब पर बड़ा असर होगा. 


यह भी पढ़ें: Russia Ukraine War: 'पुतिन जल्द मर जाएंगे...', युद्ध के बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की का सनसनीखेज दावा, जानें पूरा मामला


कनाडा और अमेरिका के बीच बढ़ेगी दूरी? 

बता दें कि अमेरिका के दोबारा राष्ट्रपति चुने जाने के बाद ट्रंप ने कनाडा को देश का 51वां प्रदेश बनाने का ऑफर दिया था. इस पर कनाडा के राजनेताओं ही नहीं आम लोगों की ओर से भी कड़ी प्रतिक्रिया आई है. कनाडा के पीएम मार्क कार्नी ने कहा कि हम चाहते हैं कि व्यापारिक समझौते के लिए किसी भी तरह की बातचीत से पहले ट्रंप कनाडा के प्रति सम्मान दिखाएं. हम स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि कनाडा अपनी संप्रभुता से किसी तरह का समझौता नहीं करेगा. इससे स्पष्ट हो गया है कि अमेरिका और कनाडा के बीच दशकों का विश्वास और गर्मजोशी भरा रिश्ता अब काफी हद तक खत्म हो चुका है. 


यह भी पढ़ें: डंकी रूट पर चलेगा सरकार का हंटर... इमिग्रेशन बिल लोकसभा में पास, जानें क्या है इसमें सजा का प्रावधान


अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 


 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement