Advertisement

खड़ा हो जाऊंगा लेकिन गाऊंगा नहीं- मसूद, वंदे मातरम् पर इमरान मसूद का बयान, अरशद मदनी ने जो कहा वो सही- मसूद | लखनऊ में कार हादसे का CCTV सामने आया, तेज रफ्तार कार लोगों को कुचलते हुए निकली, 12वीं का छात्र चला रहा था तेज रफ्तार कार, कार सवार ने 6 लोगों को रौंदा, एक की मौत, लखनऊ-हादसे में 6 साल के बच्चे की मौत, कार सवार ने 6 लोगों को रौंदा, एक की मौत, लखनऊ-हादसे में 6 साल के बच्चे की मौत | मेरठ में शावेज राणा ने लगाई गुहार, हिंदू संगठनों का लव जिहाद का आरोप, शावेज ने शादी हो जाने की गुहार लगाई, 'शावेज की आकांक्षा से शादी होनी थी' | अरशद मदनी पर गिरिराज सिंह का पलटवार, ये हिंदुस्तान है, पाकिस्तान नहीं- गिरिराज सिंह, 'वंदे मातरम आजादी की लड़ाई को दिखाता है', 'मदनी हो या कोई और कानून से ऊपर नहीं'

AstraZeneca कोविड-19 वैक्सीन के 1.36 करोड़ डोज फेंकेगा कनाडा, हैरान कर देगी वजह

AstraZeneca Covid Vaccine: दुनियभार में फैली महामारी कोरोना के खतरे के बीच कनाडा से खबर आई है कि वैक्सीन का समय रहते इस्तेमाल न हो पाने की वजह से करोड़ों डोज फेंक दिए जाएंगे.

AstraZeneca कोविड-19 वैक्सीन के 1.36 करोड़ डोज फेंकेगा कनाडा, हैरान कर देगी वजह

सांकेतिक तस्वीर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: दुनियाभर में कोरोना (Coronavirus) की महामारी की वजह से लाखों लोगों की जानें गईं. एक वक्त ऐसा था जब हर किसी को इंतजार था कि जल्दी से कोई वैक्सीन बना ली जाए और इस बीमारी से लड़ने की हिम्मत मिल सके. वैक्सीन बनने के बाद तेजी से टीकाकरण भी शुरू हुआ लेकिन अब कनाडा से निराश करने वाली खबर सामने आई है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, कनाडा में एस्ट्राजेनेका के कोविड-19 वैक्सीन (AstraZeneca Covid Vaccine) के 1.36 करोड़ डोज़ फेंक दिए जाएंगे. यह खबर हैरान करने वाली इसलिए भी है क्योंकि कई देशों में अभी भी वैक्सीन पहुंच ही नहीं पाई है.

रिपोर्ट के मुताबिक, कनाडा ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका के कोविड-19 रोधी टीकों की करीब 1.36 करोड़ खुराक फेंकने जा रहा है क्योंकि उसे देश या विदेश में इसे लेने वाला कोई नहीं मिला और इन खुराक के इस्तेमाल की अवधि खत्म हो गई है यानी ये वैक्सीन एक्सपायर हो गईं. कनाडा ने एस्ट्राजेनेका के टीकों की दो करोड़ खुराक खरीदने के लिए 2020 में उसके साथ एक समझौता किया था. 

यह भी पढ़ें- Girls First Period: पहली माहवारी से मिलते हैं ये संकेत, Periods के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

खून का थक्का जमने की वजह से लोगों में फैल गया डर
बताया गया कि कनाडा के 23 लाख लोगों को इसकी कम से कम एक खुराक दी गई और ज्यादातर खुराक मार्च से जून 2021 के बीच दी गई. एस्ट्राजेनेका के टीके से कुछ लोगों में खून का थक्का जमने की दुर्लभ स्थिति के बारे में पता चलने के बाद इसके इस्तेमाल को लेकर चिंता पैदा हो गई. कनाडा ने इसके बजाय फाइजर-बायोएनटेक और मॉर्डना के एमआरएनए टीकों का इस्तेमाल शुरू कर दिया.

यह भी पढ़ें- अब इंसानों का खून नहीं पीएंगे मच्छर, साइंटिस्ट ने उनके लिए तैयार की खास डायट 

कनाडा ने जुलाई 2021 में एस्ट्राजेनेका की बाकी बची करीब 1.77 करोड़ खुराकों को दान देने का वादा किया था लेकिन मंगलवार को एक बयान में कनाडा के स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि इस वादे को पूरा करने के प्रयासों के बावजूद 1.36 करोड़ खुराकों के इस्तेमाल की अवधि खत्म हो गयी और इन्हें फेंकना पड़ेगा. बयान में कहा गया है, 'वैक्सीन की सीमित मांग और प्राप्तकर्ता देशों के सामने वितरण और खपत की चुनौतियों के कारण इनका इस्तेमाल नहीं हो सका.'

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement