Advertisement

कौन हैं ब्लेज़ मेत्रेवेली, दुनिया की दूसरी सबसे खतरनाक जासूस एजेंसी MI6 को लीड करने जा रही हैं

ब्रिटेन की सीक्रेट इंजेलिजेंस सर्विस MI6 को पहली बार एक महिला लीड करने वाली है. इस पद पर ब्लेज़ मेत्रेवेली को नियुक्त किया गया है. MI6 यूके की जासूसी एजेंसी है, वैसे ही जैसे अमेरिका की CIA और इजराइल की मोसाद है.

Latest News
कौन हैं ब्लेज़ मेत्रेवेली, दुनिया की दूसरी सबसे खतरनाक जासूस एजेंसी MI6 को लीड करने जा रही हैं

Blaise Metreweli को ब्रिटेन की जासूसी एजेंसी MI6 के प्रमुख के तौर पर नियुक्त किया गया है. वह इस पद को संभालने वाली पहली महिला होंगी.

Add DNA as a Preferred Source

ब्रिटेन ने अपने सीक्रेट इंटेलिजेंस सर्विस MI6 की मुखिया के तौर पर  ब्लेज़ मेत्रेवेली को नियुक्त किया है. वह MI6 को लीड करने वाली पहली महिला होंगी. MI6 के 115 साल के इतिहास में कभी किसी महिला को इसका प्रमुख नहीं बनाया गया था. मेत्रेवेली MI6 के वर्तमान प्रमुख सर रिचर्ड मूर की जगह लेंगी. MI6 के मुखिया को कोडनेम C से जाना जाता है और वो MI6 के इकलौते ऑफिसर होते हैं जिनकी पहचान सार्वजनिक होती है. उन पर एजेंसी के काम की पूरी जिम्मेदारी होती है और वो देश के विदेश सचिव को रिपोर्ट करते हैं.

कौन हैं ब्लेज़ मेत्रेवेली?

ब्लेज़ मेत्रेवेली 47 साल की हैं. फिलहाल वह MI 6 में डायरेक्टर जनरल Q के तौर पर पदस्थ हैं. वह एजेंसी में टेक्नोलॉजी और इनवोशन से जुड़े ऑपरेशंस को लीड कर रही हैं. इससे पहले वह MI5 में महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुकी हैं. MI 5 ब्रिटेन का डोमेस्टिक काउंटर इंटेलिजेंस सर्विस है जो MI6 और दूसरी एजेंसियों के साथ मिलकर काम करती है. MI5 में पहले दो बार महिलाओं को प्रमुख बनाया गया है, हालांकि  मेत्रेवेली MI6 की पहली महिला प्रमुख होंगी.

मेत्रेवेली ने कैम्ब्रिज के पेम्ब्रोक कॉलेज से पढ़ाई की है. उन्होंने 1999 में केस ऑफिसर के तौर पर MI 6 जॉइन किया था. उन्होंने मिडिल ईस्ट और यूरोप में काफी लंबे समय तक काम किया है. 


ये भी पढ़ें- 'देश के गद्दार!' ज्योति से पहले भारत की डिप्लोमेट माधुरी गुप्ता निकली थी डबल एजेंट, पाकिस्तान के लिए करती थी जासूसी, जानें पूरी कहानी


MI 6 के प्रमुख के तौर पर नियुक्ति के बाद मेत्रेवेली ने कहा, 'मुझे अपनी सर्विस को लीड करने का मौका मिला, ये मेरे लिए गर्व की बात है. ब्रिटेन की जनता को सुरक्षित रखने और वैश्विक स्तर पर यूके के हितों की रक्षा के लिए MI5 और CGHQ के साथ मिलकर MI6 महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. मैं अपने हिम्मती ऑफिसर्स, एजेंट्स और इंटरनेशनल पार्टनर्स के साथ मिलकर उस काम 
को आगे बढ़ाउंगी.'

MI 6 क्या है?

MI 6 ब्रिटेन की सीक्रेट इंटेलिजेंस सर्विस है. यह यूके की विदेश इंटेलिजेंस एजेंसी है जो पूरी दुनिया में फैले अपने जासूसों के नेटवर्क से इंटेल गैदर करती है. इन जानकारियों का इस्तेमाल करके ब्रिटेन अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करता है और अपनी फॉरेन पॉलिसी को मजबूत बनाता है. MI6 का गठन 1909 में हुआ था. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement