Advertisement

BRICS Summit: PM Modi हुए रूस के लिए रवाना, पुतिन के साथ जिनपिंग से भी होगी मुलाकात! जानें कितना अहम है ये दौरा

BRICS सम्मेलन 2024 कई मायनों में बेहद खास होने वाला है. दुनिया के दो क्षेत्र खतरनाक युद्ध के दलदल में फंसे हुए हैं. पिछली बार BRICS संगठन के भीतर कई नए सदस्य देशों के एंट्री हुई है. ये मंच पिछले एक दशक में बेहद शक्तिशाली हुआ है. भारत के लिए ये समिट कई नजरियों से बेहद अहम हैं.

Latest News
BRICS Summit: PM Modi हुए रूस के लिए रवाना, पुतिन के साथ जिनपिंग से भी होगी मुलाकात! जानें कितना अहम है ये दौरा

Brics summit 2024 (Symbolic Image)

Add DNA as a Preferred Source

BRICS Summit 2024: पीएम मोदी आज BRICS सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए रूस के कजान शहर के लिए रवाना हो चुके हैं. इस सम्मेलन में शरीक होने के लिए 28 देशों के राष्ट्रध्यक्ष वहां मौजूद रहने की संभावना है. इस मंच पर चीन, ईरान और सऊदी अरब के अलावा अफ्रिकी देश भी उपस्थित रहेंगे. पूरी दुनिया में युद्ध की स्थिति के बीच पीएम मोदी का ये दौरा बेहद अहम होगा. खास कर संभावित ऊर्जा संकट के बीच भारत के लिए ये सम्मेलन बेहद खास होने वाला है. सामरिक नजरिए से भी इसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है.  

PM Modi ने इस यात्रा को लेकर दी जानकारी
आपको बताते चलें कि पीएम मोदी रूस के कजान में BRICS नेताओं और सदस्य देशों के राष्ट्रध्यक्षों के साथ द्विपक्षीय मीटिंग करेंगे. पीएम मोदी के इस यात्रा से भारत-रूस के संबंध और भी प्रगढ़ होंगे. रूस रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने इस दौरे को लेकर कहा कि 'मैं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के न्योते पर 16वें ब्रिक्स समिट में हिस्सा लेने कजान के दो दिनों के दौरे पर रवाना हो रहा हूं. भारत की ओर से ब्रिक्स के अंदर मजबूत सहयोग को अहमियत दी जाती है.'


ये भी पढ़ें: Delhi Pollution: दिल्ली की हवा हुई जानलेवा, तेजी से बढ़ रहा AQI, ग्रैप-II आज से लागू

कैसा रहेगा पीएम मोदी का आज का दिन
पीएम मोदी रूस के कजान के लिए दिल्ली से निकल गए हैं. वो वहां दोपहर 12:55 बजे पहुंच जाएंगे. वो आज 1:35PM पर होटल में दाखिल होंगे. वहां उनके स्वागत में रूस में रहने वाले भारतीय मूल के लोग रहेंगे. इसेक बाद PM मोदी की मुलाकात रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के संग 3:30 PM से 4:30 PM के बीच होगी.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement