दुनिया
Flight Emergency Landing: लॉस एंजिल्स से अटलांटा जा रहे डेल्टा एयरलाइंस के बोइंग विमान के इंजन में टेकऑफ के बाद आग लग गई. इस घटना से यात्रियों में हड़कंप मच गया, लेकिन चालक दल की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से विमान को सुरक्षित वापस हवाई अड्डे पर उतारा गया.
Flight Emergency Landing: लॉस एंजिल्स अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अटलांटा के लिए उड़ान भरने वाला डेल्टा एयरलाइंस का बोइंग विमान उस समय खतरे में पड़ गया, जब टेकऑफ के तुरंत बाद इसके बाएं इंजन से धुआं और आग की लपटें दिखाई दीं. इस घटना से यात्रियों में हड़कंप मच गया, लेकिन चालक दल की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से विमान को सुरक्षित वापस हवाई अड्डे पर उतारा गया. किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है.
दरअसल, डेल्टा एयरलाइंस की फ्लाइट डीएल446 ने लॉस एंजिल्स से उड़ान भरी ही थी कि इसके एक इंजन में तकनीकी खराबी के कारण आग लग गई. घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें विमान के बाएं इंजन से धुआं निकलता दिख रहा है. पायलट ने तुरंत आपातकाल की घोषणा की और विमान को वापस लॉस एंजिल्स हवाई अड्डे की ओर मोड़ दिया.
विमान ने प्रशांत महासागर के ऊपर से होते हुए वापसी शुरू की और फिर डॉनी और पैरामाउंट क्षेत्र के ऊपर से उतरना शुरू किया. इस दौरान चालक दल ने यात्रियों को स्थिति की जानकारी दी और बताया कि इंजन में आग की पुष्टि की जा रही है. विमान की गति और ऊंचाई पूरी तरह नियंत्रण में रही, जिससे सुरक्षित लैंडिंग संभव हो सकी. यह विमान लगभग 25 साल पुराना बोइंग मॉडल है, जिसमें दो जीई सीएफ-6 इंजन (GE CF-6 Engines) लगे हैं. फिलहाल आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन फेडरल एविएशन प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है.
❗️Boeing 787 Makes Emergency Landing in LA 🇺🇸 - Engine ON FIRE 🔥
— RT_India (@RT_India_news) July 19, 2025
Video claims to show a Delta Airlines flight bound for Atlanta on Friday making an emergency landing at LAX. The engine reportedly caught fire shortly after take-off.
📹 @LAFlightsLIVE https://t.co/t1HBVLDi0P pic.twitter.com/vYNgkpZJcq
यह भी पढ़ें: भारत का एयर डिफेंस सिस्टम हवा में ही दुश्मन को चटा देगा धूल, 5 KM की रेंज में मिसाइलों को कर देगा तबाह
यह पहली बार नहीं है जब डेल्टा के विमान में ऐसी समस्या सामने आई है. अप्रैल में, ओरलैंडो हवाई अड्डे पर डेल्टा की फ्लाइट 1213, जो एक एयरबस A330 थी, के इंजन में भी आग लगी थी. उस घटना में भी कोई हताहत नहीं हुआ था.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.