Advertisement

Spain लेकर जा रही नाव मोरक्को के पास पलटने से बड़ा हादसा, 40 से अधिक पाकिस्तानी नागरिक पानी में डूबे

स्पेन जाने वाली नाव मोरक्को के पास पलटने से बड़ा हादसा हो गया. इस हादसे में कई लोगों के डूब जाने की खबर मिली है.

Latest News
Spain लेकर जा रही नाव मोरक्को के पास पलटने से बड़ा हादसा, 40 से अधिक पाकिस्तानी नागरिक पानी में डूबे

सांकेतिक तस्वीर

Add DNA as a Preferred Source

80 प्रवासियों को स्पेन ले कर जा रही बोट मौरक्को के पास पहलट गई. इस हादसे में 40 से अधिक पाकिस्तानियों की मौत की सूचना मिली है. दरअसल, पाकिस्तान ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि प्रवासियों को ले जा रही नाव के साथ बड़ा हादसा हो गया है. प्रवासी अधिकार समूह 'वॉकिंग बॉर्डर्स' ने कहा कि 50 से ज्यादा प्रवासियों के डूबने की आशंका है. 

40 से अधिक पाकिस्तानी नागरिक डूबे
मोरक्को के अधिकारियों ने एक दिन पहले एक नाव से 36 लोगों को बचाया था, जो दो जनवरी को मॉरिटेनिया से 86 प्रवासियों को लेकर रवाना हुई थी. इन प्रवासियों में भी 66 पाकिस्तानी शामिल थे. वॉकिंग बॉर्डर्स की सीईओ हेलेना मालेनो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया है कि डूबने वालों में से 44 पाकिस्तान के थे.

पाकिस्तान ने कही ये बात 
पाकिस्तान विदेश कार्यालय ने इस घटना पर एक बयान जारी कर बताया कि मोरक्को में उनका दूतावास बचाव कार्यों में सहायता के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में बना हुआ है. दूतावास ने जानकारी देते हुए बताया कि मोरक्को में पाकिस्तानी दूतावास से एक टीम को पाकिस्तानी नागरिकों की मदद करने के लिए दखला भेजा गया है. पाकिस्तानियों सहित कई जीवित बचे लोग दखला के पास एक शिविर में ठहरे हुए हैं.

ये भी पढ़ें-Hindenburg रिसर्च के फाउंडर नाथन एंडरसन का बड़ा फैसला, बंद करने जा रहे हैं कंपनी, X पर पोस्ट कर दी जानकारी

पाक पीएम सहबाज शरीफ ने कही ये बात 
पीएम शरीफ ने एक्स पर लिखा, "मोरक्को के तट पर एक नाव के पलटने की बेहद परेशान करने वाली खबर आई है. इस नाव में कई पाकिस्तानियों सहित 80 से अधिक यात्री सवार थे, मेरे और पूरे देश के लिए ये सदमे की तरह है."

उन्होंने कहा, "मैंने विदेश मंत्रालय को मोरक्को में लापता लोगों का पता लगाने, जीवित बचे लोगों को बचाने और इस त्रासदी में अपनी जान गंवाने वाले लोगों के लाशों को वापस लाने के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ बात करने का निर्देश दिया है. साथ ही मैंने निर्देश दिया है कि पाकिस्तान में मानव तस्करों और एजेंटों पर कड़ी कार्रवाई करें जो निर्दोष नागरिकों को इस खतरनाक जाल में फंसाते हैं."

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement