Advertisement

Bangladesh News: बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस का एक और कट्टर फैसला, हिंदुओं की नहीं होगी पुलिस में भर्ती

Bangladesh News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार खत्म नहीं हो रहे हैं. प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस ने अब हिंदुओं को प्रताड़ित करने के लिए एक और नया फरमान जारी किया है. 

Latest News
Bangladesh News: बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस का एक और कट्टर फैसला, हिंदुओं की नहीं होगी पुलिस में भर्ती

बांग्लादेश सरकार ने हिंदुओं के खिलाफ एक और फैसला 

Add DNA as a Preferred Source

बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन (Bangladesh Politics) के बाद से हिंदुओं का उत्पीड़न जारी है. कार्यवाहक प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस ने वैश्विक मंचों से भले ही अल्पसंख्यकों की सुरक्षा का आश्वासन दिया हो, लेकिन उनके फैसले इसके उलट रहते हैं. अब यूनुस सरकार ने एक फरमान जारी किया है, जिसमें हिंदुओं की पुलिस फोर्स में भर्ती पर रोक लगा दी गई है. नए आदेश के मुताबिक, अब किसी भी हिंदू की पुलिस फोर्स में भर्ती नहीं होगी. बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के धार्मिक स्थलों और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की कई घटनाएं हो चुकी हैं. तमाम दावों के बाद भी अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने का दौर नहीं खत्म हो रहा है.

बांग्लादेश में पुलिस की भर्तियों में हिंदुओं के प्रवेश पर लगी रोक 
बांग्लादेश पुलिस में अब हिंदुओं की भर्ती नहीं हो सकेगी. देश के आईजीपी बहारुल आलम को निर्देश दिया गया है कि किसी भी हिंदू की कांस्टेबल या सहायक उप-निरीक्षक के पद पर नियुक्ति तत्काल प्रभाव से रोक दी जाए. बताया जा रहा है कि बांग्लादेश पुलिस प्रमुख को दिए गए निर्देश में स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि किसी भी हिंदू की नियुक्ति नहीं होनी चाहिए, भले ही हिंदू उम्मीदवार नियुक्ति की सभी शर्तें क्यों न पूरी करती हो. यह फैसला दिखाता है कि बांग्लादेश कट्टरपंथ के रास्ते पर फिर से चला गया है.


यह भी पढ़ें: इजरायली हमले में बाल-बाल बचे WHO चीफ टेड्रोस, एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप 


बांग्लादेश में हिंदुओं के उत्पीड़न का दौर जारी
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले की घटनाएं सत्ता परिवर्तन के बाद से जारी है. हिंदुओं और अल्पसंख्यकों के धार्मिक स्थलों, मंदिरों, दुकानों और घरों को जलाने की कई घटनाएं राजधानी ढाका, चटगांव समेत कई शहरों में हुई है. कई अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर कर चुके हैं. भारत ने भी स्पष्ट तौर पर अपनी चिंताएं साझा की हैं. हालांकि, देश की नई सरकार कट्टरपंथ के रास्ते पर ही बढ़ती दिख रही है.


यह भी पढ़ें: Delhi: 'शाहरुख पठान की उम्मीदवारी पर अभी फैसला बाकी', AIMIM के शोएब जमाई ने दी सफाई


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement