Advertisement

Bangladesh Violence: एक बार फिर बांग्लादेश में भड़की हिंसा, बंगबंधु मुजीबुर्रहमान के घर पर चढ़ा दिया बुलडोजर, जानें पूरा मामला

बांग्लादेश में एक बार फिर से प्रदर्शन की चिंगारी उठी है. गुस्साएं प्रदर्शनकारियों ने बंगबंधु मुजीबुर्रहमान के घर को तोड़कर आग के हवाले कर दिया है और शेख हसीना को फांसी देने के नारे भी लगाएं हैं. आइए जानते है पूरा मामला

Latest News
Bangladesh Violence: एक बार फिर बांग्लादेश में भड़की हिंसा, बंगबंधु मुजीबुर्रहमान के घर पर चढ़ा दिया बुलडोजर, जानें पूरा मामला

bangladesh protest

Add DNA as a Preferred Source

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. बांग्लादेश में एक बार फिर से विरोध प्रदर्शन चल रहा है.  अवामी लीग के 6 फरवरी को प्रस्तावित देशव्यापी विरोध प्रदर्शन से पहले राजधानी ढाका समेत बांग्लादेश के कई शहरों में हिंसा शुरू हो गई है. प्रदर्शनकारियों का गुस्सा इतना बढ़ गया कि उन्होंने  बंगबंधु मुजीबुर्रहमान के घर पर बुलडोजर लेकर हमला बोल दिया. 

जमकर की तोड़फोड़ और फिर लगा दी आग
प्रदर्शनकारियों ने बुधवार की शाम बांग्लादेश के संस्थापक बंगबंधु शेख मुजीबुरर्हमान के घर को आग के हवाले कर दिया. बंगबंधु शेख मुजीबुरर्हमान का ये घर धनमंडी इलाके में स्थित है. ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट ये बताती है कि हजारो प्रदर्शनकारी बुलडोजर लेकर यहां पहुचे थे. पहले उन्होंने गेट तोड़कर परिसर के अंदर प्रवेश किया फिर लाठी-डंडो से जमकर तोड़फोड़ की और बाद में घर को आग के हवाले कर दिया. 

यह भी पढ़ें- Delhi Election Exit Poll: आ गए एग्जिट पोल के नतीजे! सबसे पहले ZEENIA से जानें AAP, BJP और कांग्रेस को कितनी मिलेंगी सीटें?

क्यों हुआ इतना बड़ा प्रदर्शन
दरअसल इस पूरे विरोध प्रदर्शन के पीछे यहां की पूर्व मुख्यमंत्री  शेख हसीना का ऑनलाइन भाषण है. प्रदर्शनकारियों ने इसको लेकर बुलडोजर यात्रा निकालने की योजना बनाई थी, लेकिन बाद में योजना बदल दी और रात 8 बजे से वहां पहुंच कर तोड़फोड़ शुरू कर दी. प्रदर्शनकारियों ने घोषणा की कि यह घर, जो लंबे समय से शेख मुजीबुरर्हमान के परिवार से जुड़ा हुआ है, तानाशाही और फासीवाद का प्रतीक है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement