Advertisement

Bangladesh News: बांग्लादेश के पूर्व कानून मंत्री गिरफ्तार, पानी के रास्ते भारत भागने की कर रहे थे कोशिश

बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद अवामी लीग के नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है. अब पुलिस ने दो नेताओं को गिरफ्तार कर लिया है.

Latest News
Bangladesh News: बांग्लादेश के पूर्व कानून मंत्री गिरफ्तार, पानी के रास्ते भारत भागने की कर रहे थे कोशिश
Add DNA as a Preferred Source

बांग्लादेश में भड़की हिंसा के बाद शेख हसीने ने इस्तीफा देकर देश छोड़ दिया. अवामी लीग के नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है. अब ढाका पुलिस ने शेख हसीना के निजी निवेश सलाहकार और उद्योगपति सलमान एफ रहमान और बांग्लादेश के पूर्व कानून मंत्री अनीसुल हक को हिरासत में लिया गया है. उन्हें मंगलवार को भारत जाते समय सतखिरा में भोमरा भूमि बंदरगाह से हिरासत में लिया गया था.

पानी के रास्ते भागने की कोशिश
बांग्लादेश के अखबार ढाका ट्रिब्यून के मुताबिक, पुलिस ने दोनों को न्यू मार्केट थाने के एक मामले के सिलसिले में गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि दोनों राजधानी ढाका के सदरघाट इलाके से पानी के रास्ते से भागने की कोशिश कर रहे थे. इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. 


ये भी पढ़ें-लश्कर आतंकवादी के साथ नजर आए ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अरशद नदीम, वीडियो हुआ वायरल   


 

देश छोड़कर भाग रहे अवामी लीग के नेता
बांग्लादेश में भड़की हिंसा के बाद शेख हसीना ने भी इस्तीफा दिया और देश छोड़कर भाग गईं. वहीं अब आवामी पार्टी के दो और सदस्य भागने की कोशिश कर रहे थे. बता दें कि, सलमान रहमान बांग्लादेश के प्रमुख व्यापारियों में से एक हैं. वो शेख हसीना के सलाहकार के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. वहीं अनीसुल हक शेख हसीना की सरकार में कानून मंत्री का पद संभाल चुके हैं. फिलहाल ढाका पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement