Advertisement

Bangladesh News: बांग्लादेश के नए नोटों पर दिखेंगे हिंदू-बौद्ध मंदिर, शेख मुजीबुर रहमान की तस्वीर हुई गायब

बांग्लादेश ने 1 जून से नए बैंक नोट जारी करना शुरू कर दिया है. इस नई करेंसी से पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के पिता और बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान की तस्वीर को हटा दिया गया है.

Latest News
Bangladesh News: बांग्लादेश के नए नोटों पर दिखेंगे हिंदू-बौद्ध मंदिर, शेख मुजीबुर रहमान की तस्वीर हुई गायब
Add DNA as a Preferred Source

बांग्लादेश के सेंट्रल बैंक ने रविवार, 1 जून से नए नोट जारी करना शुरू कर दिया है. इन नए करेंसी नोटों से अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के पिता और बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान की तस्वीर को हटा दिया गया है. नए नोटों में शेख मुजीबुर रहमान की फोटो की जगह बांग्लादेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों, प्राकृतिक दृश्यों और पारंपरिक स्थलों के चित्र देखने को मिलेंगे. अब तक बांग्लादेश के सभी बैंक नोटों पर शेख मुजीबुर रहमान की फोटो होती थी, जिन्होंने 1971 में बांग्लादेश को पाकिस्तान से आजादी दिलाई थी. शेख हसीना के सत्ता से बेदखल होने के बाद और देश में राजनीतिक संकट के बाद बांग्लादेश बैंक ने पिछले साल घोषणा की थी की वे नए नोट जारी करने की दिशा में काम करेंगे. 

बांग्लादेश के नोटों से हटाई गई शेख मुजीबुर की तस्वीरें

बांग्लादेश सेंट्रेल बैंक के प्रवक्ता आरिफ हुसैन खान ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया, "नई श्रृंखला और डिजाइन के तहत, नोटों में कोई भी मानव चित्र नहीं होंगे, बल्कि इसके बजाए प्राकृतिक परिदृश्य और पारंपरिक स्थल प्रदर्शित किए जाएंगे." एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, बैंक नोटों में हिंदू, बौद्ध मंदिरों, दिवंगत जैनुल आबेदीन की कलाकृति और राष्ट्रीय शहीद स्मारक की तस्वीरें शामिल होंगी, जो 1971 के मुक्ति संग्राम के दौरान मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देते हैं. बांग्लादेश बैंक द्वारा जारी किए गए नए बैंक नोटों पर हिंदू और बौद्ध मंदिरों के साथ-साथ ऐतिहासिक महलों की तस्वीरें भी होंगी. इनमें दिवंगत चित्रकार जैनुल आबेदीन की कलाकृति भी होगी.

ये भी पढ़ें-रूस के Airbase पर यूक्रेन का बड़ा हमला, A-50 और Tu-95 समेत 40 से ज्यादा फाइटर विमानों को किया तबाह

बांग्लादेशी नोटों में हुए पूर्व बदलाव 

यह पहली बार नहीं है, जब बांग्लादेश ने अपनी मुद्रा में बदलाव किया है. 1972 में, पाकिस्तान से मुक्ति के बाद देश ने अपनी मुद्रा बदल दी थी. इन नोटों में नए बने राष्ट्र का नक्शा था. इन शुरुआती नोटों के बाद, नए मूल्यवर्ग में अवामी लीग के नेता शेख मुजीबुर रहमान की तस्वीर लगाई गई. बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी जैसी अन्य पार्टियों के कार्यकाल के दौरान, मुद्रा में ऐतिहासिक और पुरातात्विक स्थल शामिल होते थे.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement