Advertisement

Bangladesh News: शेख हसीना के जाते ही अंधकारमय हुआ बांग्लादेश, इस वजह से रही बत्ती गुल

बांग्लादेश में भड़की हिंसा के बाद शेख हसीना को इस्तीफा देकर देश छोड़ना पड़ा. हालांकि, इसके बावजूद भी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है.

Latest News
Bangladesh News: शेख हसीना के जाते ही अंधकारमय हुआ बांग्लादेश, इस वजह से रही बत्ती गुल
Add DNA as a Preferred Source

पड़ोसी देश बांग्लादेश में हिंसा की आग में बहुत कुछ जल चुका है. विवाद इतना भड़का की शेख हसीना को प्रधानमंत्री की कुर्सी और देश छोड़ना पड़ा. इन सबके बावजूद भी हिंसा कम होने का नाम नहीं ले रही है. खाने-पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. महंगाई और बेरोजगारी की मार झेल रहा बांग्लादेश अब जल्द ही अंधेरा का सामना भी करने वाला है. इतनी मुसीबतों के बाद अब एक नई मुसीबत बांग्लादेश को घेरने वाली है. 

बांग्लादेश को बड़ा झटका
पड़ोसी देशों को बिजली सप्लाई करने वाली कंपनियों को सरकार ने अपने देश में बिजली बेचने की इजाजत दे दी है. अडानी पावर का एक कोयला आधारित बिजली संयंत्र, जो अभी तक केवल बांग्लादेश को बिजली बेचता था, अब वो भारत को भी बिजली बेच सकता है. सरकार के इस फैसले के बाद अडानी पावर भारत को भी बिजली बेच सकेगा. अभी तक ये प्लांट केवल बांग्लादेश को ही बिजली बोच सकता था, लेकिन नियमों में संशोधन के बाद अब भारत को भी बेचेगा.  


 ये भी पढ़ें-Crime News: पाकिस्तान में 5 दिनों तक बेल्जियम की महिला से दरिंदगी, रेप कर सड़क पर फेंका  


अब भारत को मिलेगी बिजली 
रॉयटर्स के मुताबिक, 12 अगस्त को इस बारे में नोटिफिकेशन जारी कर 2018 के दिशानिर्देशों में संशोधन किया गया है. इस आदेश में कहा गया  कि अगर पावर स्टेशन कंपनियां पूरी बिजली नहीं बेच पा रही हैं या फिर पावर पर्चेंज एग्रीमेंट के तहत उन्हें भुगतान नहीं मिल रहा या देरी हो रही है तो ऐसे पावर जेनरेटिंग स्टेशन को भारतीय ग्रिड के साथ जोड़ने की इजाजत दी जाएगी. इसका मतलब अब अडानी पावर प्लांट नियमों में बदलाव के बाद भारत को भी बिजली बेच सकेगा.  ये पावर प्वांट भारत के भीतर बिजली बेच सकेंगे. जिसका असर बांग्लादेश की बिजली सप्लाई पर होगा.  

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement