Advertisement

'युद्ध के लिए तैयार रहो', भारत के साथ टकराव के बीच मोहम्मद यूनुस ने बांग्लादेशी फौज से क्यों कही ये बात

भारत और बांग्लादेश के बीच तनाव की स्थिति है. इसी बीच बांग्लादेशी सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस की ओर से वहां की फौज को युद्ध की तैयारी करने के लिए कहा है. आइए जानते हैं क्या है पूरी बात.

Latest News
'युद्ध के लिए तैयार रहो', भारत के साथ टकराव के बीच मोहम्मद यूनुस ने बांग्लादेशी फौज से क्यों कही ये बात

Muhammad Yunus

Add DNA as a Preferred Source

बांग्लादेश में नई सरकार के बनने के साथ ही संबंध बिगड़ चुके हैं. बांग्लादेश की नई सरकार की ओर से भारत विरोधी बयानों का एक सिलसिला चल पड़ा है. दोनों देशों के बीच एक टकराव की स्थिति बनी हुई है. इस बीच बांग्लादेशी सरकार के प्रमुख की ओर से अपनी फौज को युद्ध की तैयारी करने को कहा गया है.

'युद्ध के लिए तैयार रहें'
मोहम्मद यूनुस की ओर से बांग्लादेशी सेना को ऐलान किया गया है कि 'मुल्क की संप्रभुता को बचाए रखने के लिए फौज को सदैव ही युद्ध के लिए तैयार रहने की जरूरत है.'  बांग्लादेश की इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशन डायरेक्टोरेट (ISPR) की ओर से भी इसको लेकर एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है. इसमें कहा गया है कि वो राजबारी में मौजूद फौजी ट्रेनिंग इलाके में फौज के 55 इन्फैंट्री डिवीजन द्वारा एक युद्धाभ्यास आयोजित किया गया था. वो इसी में शरीक हुए थे. इसी दौरान उन्होंने ये बात कही थी.

क्या सब बोले मोहम्मद यूनुस?
बांग्लादेश की नई सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस की ओर से बताया गया कि ‘हमारी फौज के भीतर देश के लिए पुरज़ोर यकीन और अभिमान है. अपने लक्ष्य को हासिल करने और हमारी संप्रभुता को बचाए रखने के लिए फौज को सदैव युद्ध के लिये तैयार रहना चाहिए.’  उन्होंने आगे अपनी फौज को नई टेक्नोलॉजी और प्रशिक्षण में पारंगत और माहिर होने का मशवरा दिया.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.


 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement