Advertisement

Ayman al-Zawahiri Killed: मारा गया अल ज़वाहिरी, अमेरिका ने काबुल में किया ड्रोन अटैक

Ayman Al-Zawahiri Killed: अलकायदा का सरगना अयमान अल ज़वाहिरी अमेरिका द्वारा ड्रोन अटैक में मार गिराया गया है. अल ज़वाहिरी ओसमा बिन लादेन के 11 साल बाद मारा गया. अल ज़वाहिरी काबुल के घर में छिपा हुआ था.

Ayman al-Zawahiri Killed: मारा गया अल ज़वाहिरी, अमेरिका ने काबुल में किया ड्रोन अटैक

अल ज़वाहिरी मारा गया

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: अल कायदा का चीफ अयमान अल ज़वाहिरी (Ayman al-Zawahiri) काबुल में अमेरिका के ड्रोन अटैक में मारा गया है. अमेरिका द्वारा यह ड्रोन अटैक 31 जुलाई की रात को किया गया. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अल ज़वाहिरी को मार गिराने की पुष्टि की है. जो बाइडेन ने अल जवाहिरी के ड्रोन अटैक में मारे जाने के बाद कहा कि अलकायदा सरगना अयमान अल जवाहिरी काबुल में हवाई हमले में मारा गया है. न्याय कर दिया गया है. चाहे कितना भी समय लगे, चाहे आप कहीं भी छिप जाएं, अगर आप हमारे लोगों के लिए खतरा हैं तो अमेरिका आपको ढूंढेगा और आपको बाहर निकालेगा.

तालिबान ने भी काबुल में अमेरिका के ड्रोन अटैक की पुष्टि की है. तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने ट्वीट कर कहा कि काबुल शहर के शेरपुर इलाके में 31 जुलाई को एक रिहायशी मकान पर हवाई हमला किया गया था. जबीउल्लाह ने आगे कहा कि पहले इस हमले के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी लेकिन इस्लामिक अमीरात की सुरक्षा और खुफिया सेवाओं द्वारा जांच के बाद यह निर्धारित किया गया कि यह एक अमेरिकी ड्रोन द्वारा किया गया था. मुजाहिद ने इस हमले की निंदा करते हुए कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय सिद्धांतों और दोहा समझौते का स्पष्ट उल्लंघन है.

कौन था अल ज़वाहिरी?
अल ज़वाहिरी ओसमा बिन लादेन के मारे जाने के बाद अल कायदा का सबसे बड़ा चेहरा था. ओसामा बिन लादेन को 11 साल पहले अमेरिका के सील कमांडोज ने पाकिस्तान के जलालाबाद में मार गिराया था. वैसे तो अल ज़वाहिरी कई आतंकी घटनाओं को रच चुका था लेकिन अमेरिका ने 11 सिंतबर 2001 को वर्ल्ड ट्रेड सेंटर और पेंटागन के टावरों पर हुए हमलों में लगभग 3,000 लोग मारे जाने के बाद उसकी तलाश शुरू की थी. 2001 में अफगानिस्तान पर अमेरिका के हमले के बाद ओसामा बिन लादेन और अल ज़वाहिरी दोनों ही अफगानिस्तान छोड़ कर भाग गए थे.

पढ़ें- मुंबई से गायब हुई थी महिला, 20 साल बाद सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान में मिली

कहां छिपा था आतंक का आका?
अल ज़वाहिरी का ठिकाना लंबे समय से एक रहस्य बना हुआ था. साल 2020 के अंत से अफवाहें फैलीं कि अल-जवाहिरी बीमारी की वजह से मर चुका है लेकिन UN एनालिटिकल सपोर्ट एंड सेंक्शन मॉनिटरिंग टीम की एक हालिया रिपोर्ट ने यह स्पष्ट किया कि जवाहिरी अफगानिस्तान में रह रहा था और बेहद आराम से संवाद कर रहा था. लगातार फैलती अफवाहों के बीच अल ज़वाहिरी के जिंदा होने के सबूत अल कायदा द्वारा समय-समय पर जारी किए जाने वाले वीडियो संदेशों से मिलता था. UN की रिपोर्ट में अल कायदा और इस्लामिक स्टेट सहित आतंकवादी समूहों की बढ़ती ताकत के खिलाफ भी चेतावनी दी थी, जो दुनिया के लिए एक बड़ा खतरा है.

पढ़ें- China की धमकी के बावजूद ताइवान जाएंगी अमेरिका की नैंसी पेलोसी, जानिए चीन को क्यों लग रही मिर्ची

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement