Advertisement

अमेरिका की राजनीति में भूचाल, एलन मस्क ने बनाई नई राजनीतिक पार्टी, अब क्या ट्रंप अपना फैसला लेंगे वापस?

दुनिया के सबसे अमीर आदमी और डोनाल्ड ट्रंप के सबसे बड़े सहयोगी एलन मस्क ने अमेरिका में नई राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया है. आइए जानते है कि आखिर इसकी वजह क्या हैं.

Latest News
अमेरिका की राजनीति में भूचाल, एलन मस्क ने बनाई नई राजनीतिक पार्टी, अब क्या ट्रंप अपना फैसला लेंगे वापस?

elon musk new party

Add DNA as a Preferred Source

अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें और बढ़ने वाली है क्योंकि ट्रंप के पूर्व सहयोग एलन मस्क ने  शनिवार को कहा कि उन्होंने अमेरिका में एक नई राजनीतिक पार्टी शुरू की है, ताकि अमेरिका की "वन-पार्टी सिस्टम" को चुनौती दी जा सके. दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क 2024 के चुनाव में ट्रंप के सबसे बड़े सहयोगी और ट्रंप की पार्टी के लिए सबसे बड़े दानकर्ता थे,  लेकिन बाद में दोनों में वन बिग ब्यूटीफुल बिल को लेकर अनबन हो गई. 

बिग ब्यूटीफुल बिल बना कारण
बिग ब्यूटीफुल बिल को लेकर मस्क का दावा है कि इससे अमेरिका के कर्ज में बृद्धि होगी. उन्होंने ट्रंप को सीधी चुनौती दी कि अगर उन्होंने इस बिल को पास किया तो वो नई राजनीतिक पार्टी बना लेंगे. इसको लेकर उन्होने ट्वीट भी किया है उनका साफ कहना है कि अगर ये बिल पास हुआ तो अमेरिका में एक नई राजनीतिक पार्टी  बना लेंगे. बता दें कि मस्क ने अपनी नई पार्टी का नाम द अमेरिका पार्टी रखा हैं. 

"हम बन पार्टी सिस्टम में रहते हैं, लोकतंत्र में नहीं."
स्पेस एक्स और टेस्ला के मालिक ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "जब बात बर्बादी और भ्रष्टाचार से हमारे देश को दिवालिया बनाने की आती है, तो हम बन पार्टी सिस्टम में रहते हैं, लोकतंत्र में नहीं." उन्होंने आगे लिखा कि "आज, अमेरिका पार्टी आपको आपकी आज़ादी वापस दिलाने के लिए बनाई गई है. "मस्क ने शुक्रवार को अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस पर अपलोड किए गए एक सर्वेक्षण का हवाला दिया - जिसमें उन्होंने पूछा कि क्या उत्तरदाता "दो-दलीय (कुछ लोग इसे एकदलीय) प्रणाली से आज़ादी चाहते हैं." 

 

दो-मुंह वाले सांप का मीम किया शेयर
इस सर्वेक्षण में लगभग 1.2 मिलियन प्रतिक्रियाएं मिली है. शनिवार को उन्होंने एक पोस्ट किया और लिखा कि "2 से 1 के अनुपात में, आप एक नई राजनीतिक पार्टी चाहते हैं और आपको यह मिल जाएगी!" मस्क ने एक दो-मुंह वाले सांप को दर्शाते हुए एक मीम भी साझा किया और कैप्शन लिखा "यूनिपार्टी को समाप्त करें." मस्क ने एक्स पर लिखा, "इस पर अमल करने का एक तरीका सिर्फ़ 2 या 3 सीनेट सीटों और 8 से 10 हाउस जिलों पर ध्यान केंद्रित करना होगा."

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement