Advertisement

Hurricane Agatha: मेक्सिको के इस तूफान में बह गए घर, टूट गई सड़कें, Photos

Agatha Hurricane In Mexico: दक्षिणी मेक्सिको में अगाथा तूफान ने भारी तबाही मचाई है. अब तक 10 लोगों के मारे जाने की सूचना है.

Hurricane Agatha: मेक्सिको के इस तूफान में बह गए घर, टूट गई सड़कें, Photos

तूफान की वजह से हर ओर दिख रही तबाही

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: दक्षिणी मेक्सिको में तूफान अगाथा के कारण तबाही और काफी नुकसान हुआ है. तूफान की वजह से कई हिस्सों में बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं. इन घटनाओं में अब तक 10 लोगों की मौत और 20 अन्य लोगों के लापता होने की सूचना है.दक्षिणी शहर ओक्साका के गवर्नर ने आधिकारिक तौर पर यह जानकारी दी है.

तूफान की वजह से भारी नुकसान
मेक्सिको में तूफान के कारण काफी नुकसान भी देखने को मिल रहा है. कई लोगों की जान भी इस तूफान के कारण गई है. फिलहाल 20 लापता लोगों के रेस्क्यू के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है. स्थानीय प्रशासन ने भारी नुकसान की आशंका जताई है.

100 किमी. की रफ्तार से चली हवाएं

ओक्साका के गवर्नर एलेजांद्रो मूरात ने बताया कि बाढ़ के कारण कई मकान बह गए, जबकि कई लोग दलदल और चट्टानों के मलबे में दब गए हैं. फिलहाल राहत कार्य जारी है.

यह भी पढ़ें: अमेरिका देगा यूक्रेन को आधुनिक मिसाइल, भड़के रूस ने कहा- 'इससे और बढ़ेगा संघर्ष' 

3 बच्चों की मौत की खबर
इस दौरान कई लोगों की मौत भी हुई है. मूरात ने स्थानीय मीडिया से कहा, ‘लोगों की मौत बाढ़ और भूस्खलन होने के कारण हुई है.’ उन्होंने बताया कि जान गंवाने वाले अधिकतर लोग पहाड़ी इलाकों के कई छोटे शहरों से थे. 

हुआतुल्को के रिजॉर्ट के पास 3 बच्चों के लापता होने की खबर भी है. फिलहाल इलाके में रेस्क्यू अभियान जारी है और जहां मलबा लगा है उसे हटाने का भी काम चल रहा है.बता दें कि अगाथा के प्रभाव के चलते 105 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली हैं. हालांकि, अब वह कमजोर पड़ गया और को वेराक्रूज राज्य की ओर बढ़ गया है. 

जगह-जगह पर भूस्खलन की घटनाएं

यह भी पढ़ें: 'तारीख पर तारीख' से परेशान हुई पाकिस्तानी महिला बोली- न्याय नहीं दे सकते तो मुझे भारत भेज दो

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement