Advertisement

Independence Day 2022 के जश्न में शामिल होंगी ये मशहूर अमेरिकी सिंगर, गाया ओम जय जगदीश, देखें video

देश इस साल अपनी आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है. इस मौके को खास बनाने के लिए अफ्रीकी-अमेरिकी कलाकार Mary Millben को 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया गया है. मिलबेन समारोह में शामिल होने को लेकर काफी उत्साहित हैं.

Latest News
Independence Day 2022 के जश्न में शामिल होंगी ये मशहूर अमेरिकी सिंगर, गाया ओम जय जगदीश, देखें video

Mary Millben: मैरी मिलबेन

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारत इस साल अपनी आजादी के 75 साल पूरे कर रहा है. इस मौके को खास बनाने की काफी सारी तैयारियां चल रही हैं. खास बात ये है कि हर बार की तरह इस बार भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विदेशी मेहमान शिरकत करेंगे. हालांकि पिछले 2 सालों से स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा जश्न नहीं हो रहा था पर इस साल ये समारोह काफी शानदार होने वाला है. इसी बीच विदेश मंत्रालय ने एक खास विदेशी मेहमान को आमंत्रित किया है. अमेरिका की जानी-मानी सिंगर मैरी मिलबेन (African American Singer Mary Millben) को इस समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली आमंत्रित किया गया है. इस आमंत्रण से सिंगर काफी खुश हैं. 

'ओम जय जगदीश हरे’ और ‘जन गण मन’ को नए अंदाज में गाने वाली अफ्रीकी-अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन ने लाखों भारतीयों का दिल जीत लिया था. इस साल 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विदेश मंत्रालय ने उन्हें आजादी के जश्न में शामिल होने का आमंत्रण दिया है. मैरी मिलबेन इस बात से काफी खुश हैं और गर्व महसूस कर रही हैं कि उन्हें ये खास मौका मिला है. 

भारत आने से पहले मैरी मिलबेन ने कहा, '1959 में भारत की यात्रा करने वाले डॉ. मार्टिन लूथर किंग जूनियर के नक्शेकदम पर चलते हुए मुझे भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में एक सांस्कृतिक राजदूत के रूप में अमेरिका का प्रतिनिधित्व करने का मौका पाकर बहुत गर्व महसूस हो रहा है.'

इसके साथ ही मैरी मिलबेन ने वीडियो में 'ओम जय जगदीश हरे’ गाकर सुनाया. यही नहीं एएनआई से बात करते हुए गायिका ने पीएम की तारीफ करते हुए कहा कि भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सही नेता हैं. मैरी ने कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी एक महान नेता हैं. मेरे मन में प्रधानमंत्री मोदी के लिए काफी सम्मान है. मैं वास्तव में मानती हूं कि वो सही नेता हैं, सही दूरदर्शी हैं, भारत के लिए अभी और जो भी कर रहे हैं, सब कुछ सही है.'

मैरी मिलबेन ने 74वें स्वतंत्रता दिवस यानी 2021 में वर्चुअली भारत का राष्ट्रगान गाया था. उससे पहले साल 2020 में सिंगर ने दीवाली के मौके पर 'ओम जय जगदीश हरे' गाते हुए अपना एक सिंगल वीडियो जारी किया था जिसको काफी लोगों ने पसंद किया था. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement