Advertisement

ये क्या एक साथ 43 बंदर रिसर्च लैब से फरार! फिल्मी सीन नहीं सच्ची घटना, जान लें पूरा मामला

कई बार हमने फिल्मों में देखा है कि पालतू जानवर घर से भाग जाता है, लेकिन इस बार घटना सच में हुई है. करीब 40 से अधिक बंदर एक साथ रिसर्च लैब से फरार हो गए हैं. लोगों को चेतावनी जारी की गई है.

Latest News
ये क्या एक साथ 43 बंदर रिसर्च लैब से फरार! फिल्मी सीन नहीं सच्ची घटना, जान लें पूरा मामला
Add DNA as a Preferred Source

43 Monkeys Escaped South Carolina : इस सप्ताह अमेरिका के दक्षिण कैरोलिना के एक रिसर्च सेंटर से 40 से ज्यादा बंदर भाग निकले, जिसके कारण अधिकारियों ने गुरुवार को लोगों से सतर्क रहने की चेतावनी दी है. लोगों के मन में सवाल है कि आखिर एक साथ इतने बंदर लैब से निकल कैसे गए और इनसे लोगों को खतरा क्या है? आइए पूरा मामला समझते हैं.  

43 बंदर प्रयोगशाला से फरार
येमासी पुलिस विभाग ने एक बयान में पुष्टि की है कि ब्यूफोर्ट काउंटी के कैसल हॉल रोड पर अल्फा जेनेसिस प्रयोगशाला से 43 बंदर भाग गए. अल्फा जेनेसिस के सीईओ ग्रेग वेस्टरगार्ड ने सीबीएस न्यूज को बताया कि लैब का सफाई कर्मचारी अपने काम के बाद वापस लौट गया, लेकिन पिंजरे का ताला बंद करना भूल गया. बस मौका पाकर 40 से अधिक बंदर बाहर भाग गए. अधिकारियों ने बताया कि पिंजरे से भागने वाले बंदर कम उम्र की मादा बंदर हैं. उनका वजन लगभग 6-7 पाउंड था. उनकी उम्र के कारण, उनका टेस्ट (परीक्षण) के लिए कभी इस्तेमाल नहीं किया गया. अधिकारियों ने जाल बिछाए हैं और भागे हुए बंदरों का पता लगाने के लिए थर्मल इमेजिंग कैमरों का इस्तेमाल कर रहे हैं.


यह भी पढ़ें - 'वर्कर फर्स्ट' नीति पर चलते थे Ratan Tata, निधन के बाद Tata Group की इस कंपनी ने दिया कर्मचारियों को ऐसा झटका


 

अधिकारियों ने जारी किया बयान
स्थानीय अधिकारियों ने बुधवार रात को एक फेसबुक पोस्ट में शुरुआती चेतावनी जारी की है. जिसमें उन्होंने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. अधिकारियों ने लोगों को चेताया है कि इन बंदरों को घरों में घुसने से रोकने के लिए दरवाजे और खिड़कियां बंद रखें. उन्होंने आगे लोगों से आग्रह किया कि वे भागते हुए बंदर के पास जाने से बचें, भले ही वे कथित तौर पर लोगों के लिए कोई खतरा या स्वास्थ्य जोखिम पैदा न करें. येमासी पुलिस प्रमुख ग्रेगरी अलेक्जेंडर ने कहा कि  इन बंदरों को पकड़ने के लिए अलग-अलग जिलों में कई टीमें बनाई गई हैं. इन्हें पकड़ने में थर्मल इमेजिंग कैमरों का यूज किया जा रहा है, जिससे रात में इन्हें पकड़ना आसान हो. पुलिस ने लोगों को बंदर दिखने पर तुरंत पुलिस को इसकी सूचना देने की अपील की है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.


 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement