Advertisement

'270 KM का सफर, जान की परवाह नहीं', इस्लामाबाद छावनी में तब्दील! क्या है इमरान समर्थकों की मांगें? 10 बड़े अपडेट्स

Pakistan Latest News: हजारों की संख्या में इमरान खान (Imran Khan) की पार्टी के समर्थकों ने 04 अक्टूबर 2026 को खैबर पख्तूनख्वा के लक्की मारवत से लॉन्ग मार्च शुरू किया. 275 किमी लंबा यह मार्च  इस्लामाबाद की तरफ आगे बढ़ रहा है.

Latest News
'270 KM का सफर, जान की परवाह नहीं', इस्लामाबाद छावनी में तब्दील! क्या है इमरान समर्थकों की मांगें? 10 बड़े अपडेट्स

इस्लामाबाद में संसद और हाईवे के रास्तों को कंटेनर लगाकर बंद कर दिया गया है. (Photo: AI)

Add DNA as a Preferred Source

Pakistan News Today: पाकिस्तान की सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा है. हजारों की संख्या में लोग इस्लामाबाद की तरफ कूच कर रहे हैं. ये सभी जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के समर्थक हैं. इमरान के समर्थकों ने रविवार (अक्टूबर, 04, 2026) को खैबर पख्तूनख्वा के लक्की मारवत से लॉन्ग मार्च शुरू किया और करीब 275 किमी दूर इस्लामाबाद की तरफ बढ़ रहे हैं. सभी समर्थक 'जान की परवाह नहीं, पीछे नहीं हटेंगे का नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे हैं.

उन्होंने यह भी कहा कि चाहे कुछ भी हो लॉन्ग मार्च इस्लामाबाद पहुंचकर रहेगा. प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के मुख्य राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी इमरान खान साल 2023 से जेल में बंद हैं. इमरान की पार्टी यह कहती आ रही है कि उन पर लगाए गए सभी आरोप राजनीतिक रूप से प्रेरित हैं. जेल में होने के बावजूद इमरान खान को बड़े पैमाने पर समर्थन हासिल है, जिससे वे पाकिस्तान के उथल-पुथल भरे राजनीतिक माहौल में अहम बने हुए हैं. पूर्व क्रिकेटर इमरान खान को अप्रैल 2022 में संसद में अविश्वास प्रस्ताव के जरिए सत्ता से हटाया गया था.

सड़कों पर क्यों उतरे इमरान समर्थक?

  1. ट्रकों, बसों और कारों के काफिले में सवार प्रदर्शनकारी खैबर पख्तूनख्वा के लक्की मरवत जिले से निकले, जहां इमरान खान की पार्टी सत्ता में है. प्रांत के मुख्यमंत्री और इमरान खान के पक्के समर्थक सोहेल अफरीदी इस मार्च का नेतृत्व कर रहे हैं.
  2. 'Independent' की रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के समर्थक उनकी रिहाई के अलावा, उन्हें अस्पताल भेजने और परिवार से मिलने की इजाजत देने की मांग कर रहे हैं. अधिकारियों का कहना है कि उनकी सेहत ठीक है और उनसे लोग नियमित रूप से मिलते हैं. हालांकि इन मुलाकातों का इस्तेमाल राजनीतिक मकसद के लिए नहीं किया जा सकता.
  3. अधिकारियों ने इस्लामाबाद जाने वाले सभी मुख्य रास्तों को सील कर दिया है, जिसमें खैबर पख्तूनख्वा से आने वाला एक अहम रास्ता 'अटॉक ब्रिज' भी शामिल है. इमरान के समर्थकों के पिछले प्रदर्शन हिंसक हो गए थे, जिसमें 2024 का एक प्रदर्शन भी शामिल है जिसमें सुरक्षाकर्मी और आम नागरिक मारे गए थे.
  4.  BBC की रिपोर्ट के मुताबिक, इस्लामाबाद में संसद और हाईवे के रास्तों को कंटेनर लगाकर बंद कर दिया गया है. पूरे शहर को छावनी में बदल दिया गया है. PTI के कार्यकर्ताओं की बड़े पैमाने पर धरपकड़ की गई है. PTI का दावा है कि उसके लगभग 2 हजार कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की गई है.
  5. पाकिस्तान की स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने अफरीदी पर बातचीत को 'पटरी से उतारने' का आरोप लगाया और कहा कि खैबर पख्तूनख्वा सरकार आतंकवाद-रोधी मुद्दों पर पहले किए गए वादों से पीछे हट गई थी.
  6. पाकिस्तान की 'Geo TV' ने रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के हवाले से PTI नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि पार्टी के सीनियर सदस्य 'अदालत के आदेशों का उल्लंघन' कर रहे हैं, सरकारी संसाधनों का इस्तेमाल कर रहे हैं और हथियारों से लैस काफिलों में घूम रहे हैं, जबकि पार्टी के नेता बम-प्रूफ और बुलेट-प्रूफ सरकारी गाड़ियों में 'चूहों की तरह छिपे हुए हैं.'
  7. रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पार्टी की आलोचना करते हुए कहा कि हेलीकॉप्टर, सरकारी संसाधनों और हथियारों से लैस जुलूसों का इस्तेमाल 'अदालत के आदेशों और उनकी शर्तों का खुला उल्लंघन' है. उन्होंने सवाल किया कि अगर अदालत के आदेशों का ही उल्लंघन हो रहा है तो PTI और सरकार के बीच किसी भी समझौते का सम्मान किए जाने की क्या गारंटी होगी.
  8. खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी ने ऐलान किया कि मार्च किसी भी कीमत पर जारी रहेगा. काफिला करक, कोहाट और पेशावर होते हुए आगे बढ़ेगा. 6 अक्टूबर को कोहाट, हंगू, कुर्रम और ओरकजई के लोग इसमें शामिल होंगे, जबकि 7 अक्टूबर को पेशावर और 8 अक्टूबर को चरसद्दा व मोहम्मंद के समर्थक जुड़ेंगे.
  9. प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के राजनीतिक सलाहकार राणा सनाउल्लाह ने कहा कि प्रदर्शनकारियों को इस्लामाबाद में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा. सरकार ने राजधानी की ओर जाने वाली सड़कों पर अतिरिक्त सुरक्षाबल तैनात किए हैं. मार्च और बढ़ा तो शहबाज की कुर्सी खतरे में आएगी
  10.  PTI के शासन वाले खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी को उम्मीद है कि यह मार्च गुरुवार तक इस्लामाबाद से लगभग 80 किलोमीटर पश्चिम में स्थित एक शहर तक पहुंच जाएगा.
Advertisement
Advertisement

Advertisement