Advertisement

Selfie King थे यह ग्रेट पेंटर, बनाई थी Starry Night पेंटिंग 

कहा जाता है कि वैन गॉग को पीले रंग से ख़ास मुहब्बत थी. उनकी सारी तस्वीरों में पीले रंग का बेहद असर दिखता रहा है. 

Selfie King थे यह ग्रेट पेंटर, बनाई थी Starry Night पेंटिंग 
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी : नीले आसमान में धवल आकाश गंगा और पीले सितारों वाली एक ख़ूबसूरत पेंटिंग अक्सर इन दिनों फ़िल्मों में नज़र आ जाती है. बेहद ख़ूबसूरत इस पेंटिंग को बनाने वाले चित्रकार का नाम विन्सेंट वैन गॉग(Vincent Van Gogh) है. आज उनका जन्मदिन है. कहा जाता है कि वैन गॉग को पीले रंग से ख़ास मुहब्बत थी. उनकी सारी तस्वीरों में पीले रंग का बेहद असर दिखता रहा है. 

मंत्री के बेटे थे विन्सेंट गॉग 
30 मार्च 1853 को पैदा हुए वैन गॉग(Vincent Van Gogh) के पिता डच सरकार में मंत्री थे. शुरू से ही वैन गॉग गंभीर माने जाते थे. कला में उनकी दिलचस्पी इसी उम्र में शुरू हुई थी. उम्र भर विन्सेंट तरह- तरह की परेशानियों से जूझते रहे. वे मनोरोग से पीड़ित थे और उन्होंने एक लम्बा समय मेन्टल असायलम में काटा. उनकी सबसे प्रसिद्द पेंटिंग में एक 'स्टारी नाईट' असायलम में ही बनकर तैयार हुई थी. 

बनकर तैयार हुआ 100 करोड़ का ISKCON मंदिर, ताजमहल से है खास कनेक्शन

जीवन भर में केवल एक पेंटिंग बिकी थी 
दुनिया के महानतम कलाकारों में शामिल विन्सेंट(Vincent Van Gogh) के जीवनकाल में उनकी केवल एक पेंटिंग बिकी थी. वैन गॉग की तस्वीरों में पीले रंग के बाहुल्य के अतिरिक्त जो चीज़ नज़र आती है, वह है उनके सेल्फ पोर्ट्रेट की प्रचुरता. आज की जुबां में कहा जाए तो वे वैन गॉग सेल्फ़ी किंग थे. 1886 से 1889 तक तीन साल की अवधि में उन्होंने 40 से ऊपर सेल्फ पोर्ट्रेट बनाए थे. 

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें. 

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement