Advertisement

Covid से चीन में हाहाकार! हाई अलर्ट पर बीजिंग, शंघाई में एक दिन में 39 मरीजों की मौत

चीन की राजधानी बीजिंग कोरोना वायरस महामारी के प्रसार के चलते ‘हाई अलर्ट’ पर है. संक्रमण के बढ़ते मामलों से स्थिति गंभीर हो गई है. देश के वित्तीय केंद्र शंघाई में कोविड से और 39 लोगों की मौत हो गई है, जो एक दिन की सर्वाधिक संख्या है.

Latest News
Covid से चीन में हाहाकार! हाई अलर्ट पर बीजिंग, शंघाई में एक दिन में 39 मरीजों की मौत

Covid in CHina

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: चीन की राजधानी बीजिंग कोरोना वायरस महामारी के प्रसार के चलते ‘हाई अलर्ट’ पर है. संक्रमण के बढ़ते मामलों से स्थिति गंभीर हो गई है. देश के वित्तीय केंद्र शंघाई में कोविड से और 39 लोगों की मौत हो गई है, जो एक दिन की सर्वाधिक संख्या है. चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने शनिवार को बताया कि देश में शनिवार को संक्रमण के 21,796 नए मामले सामने जिनमें 1,566 मरीजों में कोविड के लक्षण हैं, जबकि अन्य मामलों में मरीजों में रोग के लक्षण नहीं हैं. अधिकांश मामले शंघाई से हैं.

बीजिंग में महामारी को लेकर अत्यधिक सतर्कता बरती जा रही है क्योंकि शहर में शनिवार को स्थानीय स्तर पर संक्रमण के 22 नए मामले सामने आए. शुक्रवार को शहर में मध्य विद्यालय के 10 छात्रों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद सतर्कता बढ़ा दी गई, जिसके बाद अधिकारियों ने एक सप्ताह के लिए स्कूल में कक्षाएं स्थगित कर दीं.

पढ़ें- France में नया राष्ट्रपति चुनने के लिए वोटिंग शुरू, क्या Emmanuel Macron कर पाएंगे वापसी?

बीजिंग रोग निवारण और नियंत्रण केंद्र के उप निदेशक पैंग जिंगहुओ ने कहा कि लगभग एक सप्ताह पहले शहर में स्थानीय स्तर पर वायरस का प्रसार शुरू हुआ और इसमें स्कूल, यात्री समूह और परिवार शामिल थे. पैंग ने कहा कि बड़े पैमाने पर निर्माण श्रमिकों और स्कूल में काम करने वाले तथा घूमने गए वरिष्ठ नागरिकों की कोविड जांच की जाएगी.

पढ़ें- Afghanistan की मस्जिद में हुआ बड़ा बम धमाका, 33 लोगों की मौत

बीजिंग के सरकारी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, शंघाई शहर वायरस के ओमिक्रोन स्वरूप का केंद्र रहा है. रिपोर्ट में कहा गया है कि शंघाई के अलावा, 16 अन्य प्रांतीय स्तर के क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर कोविड-19 के नए मामले सामने आए हैं, जिनमें जिलिन में 60, हेइलोंगजियांग में 26 और बीजिंग में 22 शामिल हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि देश भर में 29,531 कोविड के मरीजों का इलाज चल रहा है.

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement