Advertisement

दुनिया में पहली बार अंतरिक्ष में तैनात होंगे मिसाइल! जानिए क्या है डोनाल्ड ट्रंप का Golden Dome

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के एयर डिफेंस को मजबूत बनाने के लिए Golden Dome तैयार करने का ऐलान किया है. ये गोल्डन डोम 175 बिलियन डॉलर यानी लगभग 15 लाख करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा.

दुनिया में पहली बार अंतरिक्ष में तैनात होंगे मिसाइल! जानिए क्या है डोनाल्ड ट्रंप का Golden Dome
Add DNA as a Preferred Source

Golden Dome: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक अत्याधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम को तैयार करने का ऐलान किया है. इस Air Defence System को Golden Globe नाम दिया गया है, जिसे स्पेस में तैनात किया जाएगा. Golden Dome इज़राएल को आयरन डोम से प्रेरित है, लेकिन डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि इसे और ज्यादा एडवांस्ड बनाया जाएगा. 

इस Golden Dome की लागत 175 बिलियन डॉलर यानी भारतीय रुपयों में करीब 15 लाख करोड़ रुपये की होगी. 

कहां से प्रेरित है अमेरिका का Golden Dome?

Golden Dome का कॉन्सेप्ट इज़राइल के आयरन डोम से प्रेरित है. आयरन डोम कई एडवांस्ड टेक्नोलॉजी से लैस है. इसमें ज़मीन से लॉन्च होने वाले इंटरसेप्टर मिसाइल, दुश्मन का पीछा करके उसे नष्ट करने वाले मिसाइल्स, रॉकेट, मिसाइल, गोलियां, गोलों से लेकर छोटे एयरक्राफ्ट, हेलीकॉप्टर्स और ड्रोन्स शामिल हैं. 

Iron Dome से कितना एडवांस्ड होगा Golden Dome?

Iron Dome एक शॉर्ट रेंज एयर डिफेंस सिस्टम है जो ज़मीन से दुश्मन के अटैक को नाकाम करता है. इस डोम में सैटेलाइट का इस्तेमाल नहीं किया जाता है. Iron Dome खतरे की पहचान करने के लिए रडार पर निर्भर है. वहीं, Golden Dome में आयरन ड्रोन की सारी खूबियों के साथ सैटेलाइट ट्रैकिंग और दूसरे स्पेस आधारित फीचर्स को भी शामिल किया जाएगा. इनमें स्पेस में इंटरसेप्टर्स लगाना भी शामिल है. 


ये भी पढ़ें- ये है दुनिया की 5 सबसे तेज मिसाइलें! रफ्तार और तकनीक का बेजोड़ संगम


Golden Dome के पीछे क्या है अमेरिका का मकसद

अमेरिका खुद को उन इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइलों(ICBM) से सुरक्षित करना चाहता है जो चीन और रूस के पास हैं. ये मिसाइल एक महाद्वीप से दूसरे महाद्वीप पर हमला करने में सक्षम हैं. इन मिसाइलों की ट्रैजेक्टरी इतनी बड़ी होती है कि अटैक के वक्त ये स्पेस में भी एंटर कर जाते हैं. इन मिसाइलों को ट्रैक करने के लिए सैटेलाइट्स की ज़रूरत पड़ती है. स्पेस बेस्ड वेपन सिस्टम से इन मिसाइलों को नष्ट कर पाना ज्यादा आसान होगा.

पहला स्पेस बेस्ड वेपन सिस्टम होगा

फिलहाल दुनिया के कई देश सैटेलाइट का इस्तेमाल खतरे का पता लगाने के लिए कर रहे हैं. लेकिन किसी भी देश के पास स्पेस बेस्ड मिसाइल इंटरसेप्टर नहीं है. मिसाइल इंटरसेप्टर खुद भी मिसाइल ही होता है जिसे हमले की स्थिति में हमला करने वाली मिसाइल को नष्ट करने के लिए तैयार किया जाता है. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि Golden Dome में स्पेस बेस्ड सेंसर और इंटरसेप्टर होंगे. अगर ऐसा होता है तो ये दुनिया का पहला स्पेस बेस्ड वेपन सिस्टम होगा.

कब तक तैयार हो जाएगा Golden Dome

ट्रंप ने ऐलान किया है कि Golden Dome जनवरी, 2029 तक तैयार हो जाएगा और अपना काम शुरू कर देगा. हालांकि, जिस स्केल पर यह Golden Dome तैयार किया जा रहा है, उसे देखते हुए एक्सपर्ट्स का मानना है कि इतने कम समय में इसे बनाया नहीं जा सकता है. बता दें कि जनवरी, 2029 में राष्ट्रपति के तौर पर डोनाल्ड ट्रंप का दूसरा कार्यकाल खत्म हो रहा है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Advertisement
Advertisement

Advertisement