Advertisement

Bomb Blast in Afghanistan: सिलसिलेवार बम धमाकों से दहला काबुल, स्कूल के पास ब्लास्ट में 6 की मौत

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के पश्चिमी क्षेत्र में हाईस्कूल के पास सिलसिलेवार तीन धमाके हुए हैं. इस धमाके में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है. 

Latest News
Bomb Blast in Afghanistan: सिलसिलेवार बम धमाकों से दहला काबुल, स्कूल के पास ब्लास्ट में 6 की मौत
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः अफगानिस्तान (Afghanistan) की राजधानी काबुल (Kabul) में मंगलवार को सिलसिलेवार कई धमाके हुए. ट्रेनिंग सेंटर और स्कूल पर हमले में शिया समुदाय को निशाना बनाया गया. धमाकों में अब तक 6 बच्चों की मौत की खबर सामने आ रही है. हमला काबुल के दश्त-ए-बर्ची इलाके में हुआ. सूत्रों का कहना है कि अब्दुर रहीम शाहिद हाई स्कूल पर तीन से पांच आत्मघाती हमलावरों ने हमला किया.

ट्रेनिंग सेंटर को बनाया निशाना
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमला काबुल के पश्चिम में मुमताज ट्रेनिंग सेंटर के पास विस्फोट हुआ. हमले में 6 छात्रों की मौत की पुष्टि हो गई है. काबुल पुलिस का कहना है कि विस्फोट अब्दुल रहीम शाहिद हाई स्कूल में हुए और हमारे शिया भाइयों को निशाना बनाया गया. 

यह भी पढ़ेंः Sri Lanka Crisis: गोटाबाया राजपक्षे ने नई कैबिनेट का किया गठन, परिवार के कई सदस्य बाहर

ग्रेनेड से किया हमला 
जानकारी के मुताबिक धमाका हैंड ग्रेनेड से किया गया है. अफगानिस्तान के आंतरिक मंत्रालय ने अब्दुल रहीम शहीद हाई स्कूल के पास विस्फोट की पुष्टि की है. बता दें कि इससे पहले इसी महीने की शुरुआत में भी काबुल में बम धमाका हुआ था. ये धमाका काबुल के मनी एक्सचेंज मार्केट में हुआ था. 

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement