Apr 26, 2024, 12:27 PM IST

सुंदर दिखने के लिए गधी के दूध से नहाती थी ये रानी 

Kavita Mishra

इतिहास में दुनियाभर की कई रानियों का नाम दर्ज है, जो अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर थीं. 

क्या आप दुनिया की सबसे खूबसूरत रानी के बारे में जानते हैं, जिन्होंने अपने सगे भाई से शादी की थी. 

मिस्र की रानी क्लियोपेट्रा को दुनिया की सबसे खूबसूरत महारानी कहा जाता था. जिन्होंने ईसा पूर्व से 30 पूर्व तक मिस्र पर राज किया था. 

नेचुरल हिस्ट्री के लेखक प्लिनी द एल्डर ने क्लियोपेट्रा को लेकर लिखा है कि वह सुंदर दिखने के लिए गधी के दूध से रोज नहाती थीं. 

 रानी क्लियोपैट्रा अपने शरीर पर जो इत्र लगाती थीं, उसे तैयार करने में महीनों का समय लगता था.

रानी क्लियोपैट्रा को लेकर कहा जाता है कि उन्होंने अपने सगे भाई टोलेमी से शादी की थी. 

इसके कुछ महीने बाद ही टॉलेमी का नाम आधिकारिक कागजों से हट गया और क्लियोपेट्रा ही रानी के रूप में सामने आईं.

अरब काव्य और यूरोपीय कथाओं के अनुसार,  क्लियोपेट्रा बहुत ही ज्यादा इंटेलिजेंट थी. उनको 5 से 9 भाषाएं आती थी जिसमें हीब्रू भी शामिल थी.