May 1, 2024, 03:14 PM IST

अजब-गजब रिवाज, इस देश की महिलाएं सिर्फ 1 बार नहाती हैं

Smita Mugdha

दुनिया में अलग-अलग देश और समुदाय का सामाजिक जीवन और मान्यताएं एक-दूसरे से काफी अलग होती हैं. 

महिलाओं का एक ऐसा समुदाय भी है जो अपनी पूरी जिंदगी में सिर्फ एक बार ही नहाती हैं. 

नामीबिया की हिंबा जनजाति की महिलाएं अपनी पूरी लाइफ में बस एक बार ही नहाती हैं. 

इस जनजाति की महिलाएं जिंदगी में सिर्फ एक बार तब नहाती हैं जब उनकी शादी हो रही होती है. 

हिंबा जनजाति अफ्रीका के रेगिस्तान में रहती है और यह पूरी तरह से खानाबदोश समुदाय है. 

अफ्रीका के अन्य आदिवासी समाज की तरह हिंबा के लोग भी गाय पर निर्भर हैं और उसे अपने लिए सम्मान की तरह देखते हैं.

हिंबा जनजाति के लोग मवेशी पालन भी करते हैं, जिसमें गाय के अलावा, भेड़, बकरी और ऊंट शामिल है.

भोजन पकाने के लिए यह समुदाय आज भी पुराने तरीके से आग जलाकर अनाज पकाता है.