Feb 23, 2024, 10:35 PM IST

भारत के Chandrayaan 3 की सफलता के बाद, US ने भी 52 साल बाद दिखाई हिम्मत

Rahish Khan

भारत के Chandrayaan 3 के बाद अमेरिका ने चांद के साउथ पोल पर अपना मून लैंडर उतारकर इतिहास रच दिया है.

52 साल बाद अमेरिका दूसरी बार यह कारनामा करने में सफल रहा है. हालांकि, यह एक प्राइवेट कंपनी ने भेजा है.

इंटूइटिव मशीन्स नाम की ह्यूस्टन कंपनी ने सफलतापूर्वक चांद पर अपना लैंडर उतारा है.

NASA के अनुसार, कंपनी ने ओडीसियस नाम के अपने मून लैंडर को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग कराई.

नासा ने कहा कि Odysseus Lander न्यूयॉर्क समयानुसार शाम 6.23 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 4:53 बजे) चांद की सतह पर पहुंचा.

लैंडर को उतरते वक्त कंट्रोलर्स का संपर्क लगभग 10 मिनट के लिए टूट गया था, लेकिन इसके बाद फिर संपर्क जुड़ गया.

ओडेसियस को पिछले हफ्ते फ्लोरिडा के केप केनावेराल लॉन्च स्टेशन से छोड़ा गया था.

स्पेसक्राफ्ट ने चांद की सतह पर पहुंचने के लिए 3 लाख 84 हजार किलोमीटर की दूरी तय की है.

अमेरिका का यह चंद्र अभियान मात्र 16 दिनों का है, इसके बाद चांद के साउथ पोल पर अंधेरा छा जाएगा. यह लैंडर मात्र 7 दिन तक ही सक्रिय रह पाएगा.